Bihar election result 2020: नीतीश कुमार के इन 5 मंत्रियों को मिली करारी हार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम देर रात तक साफ हो गए, जिसमें एनडीए ने महागठबंधन के मुकाबले ज्यादा सीट जीता। एनडीए ने कुल 125 सीटों पर जीत हासिल की जबकि महागठबंधन 112 सीटों पर सिमट कर रह गई। हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार को करारा झटका लगा है। सरकार में शामिल 5 मंत्री बुरी तरह से हार गए हैं। हारने वाले इन कद्दावर चेहरों में सुरेश शर्मा, रामसेवक सिंह, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला और कृष्णनंदन वर्मा शामिल हैं।

Recommended Video

    Bihar Election Results 2020: Nitish Government के 10 Minister हार गए अपनी सीट | वनइंडिया हिंदी
    bihar election result 2020 five minister of nitish government lost their seat

    चुनाव आयोग के मुताबिक मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से नीतीश सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश कुमार शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी ने उन्हें 6 हजार मतों से हराया। विजेंद्र को 81 हजार वोट मिले जबकि सुरेश शर्मा को 75 हजार मत ही मिल सके।

    दूसरी तरफ समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह हैं, जो इस बार हथुआ से चुनाव हार गए हैं। आरजेडी उम्मीदवार राजेश कुमार ने रामसेवक को करारी शिकस्त दी। रामसेवक सिंह बिहार की हथुआ विधानसभा से चार बार विधायक रहे हैं। वह कुशवाहा जाति से आते हैं और हथुआ विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र है।

    इसके अलावा जेडीयू नेता और बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा का है। आरजेडी उम्मीदवार सुदय यादव ने उन्हें हराया है। चुनाव से पहले भी वर्मा को टिकट दिए जाने का विरोध हुआ था। बताते हैं कि बिहार का शिक्षक वर्ग उनसे काफी नाराज था।

    बिहार के मंत्री जय कुमार सिंह को भी इस बार के चुनाव में हार मिली है। उन्हें दिनारा सीट से राजद के विजय मंडल और लोजपा के राजेंद्र सिंह ने हराया है। साल 2014 के दौरान राज्य सरकार में सहकारिता विभाग के मंत्री के रूप में पद संभालने वाले जय कुमार सिंह का मुकाबला इस बार लोजपा के राजेंद्र सिंह और राजद के विजय कुमार मंडल से था।

    इसके अलावा बिहार के बक्सर जिले की राजपुर विधानसभा सीट (Rajpur Seat) से विधायक और फिर बिहार सरकार में मंत्री रहे संतोष कुमार निराला को कांग्रेस के विश्वनाथ राम ने इस बार के विधानसभा चुनाव में 20 हजार वोटों से हरा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+