बिहारः इन 5 बाहुबलियों ने जीता चुनाव, बचाया पार्टी का किला

पटना। मंगलवार की देर रात को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए, जिसमें एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं महागठबंधन को केवल 110 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। वहीं प्लुरल्स पार्टी की सीएम पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी दोनों सीटों से हार गईं। लेकिन इस बार के चुनाव में भी कई बाहुबलियों ने जीत का परचम लहराया है।

bihar election result 2020 five bahubali won election

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: Nitish Kumar के आगे कैसे चित हुए Tejashwi और Chirag ? | वनइंडिया हिंदी

    पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बाहुबली रीतलाल यादव को जीत मिली है। दानापुर से चुनाव लड़ रहे रीतलाल यादव से भाजपा की उम्मीदवार आशा सिन्हा को हराया है। बिहार चुनाव जीतने वाले बाहुबली नेता जेडीयू के अमरेंद्र पांडेय भी हैं। आमरेंद्र पांडेय इस बार गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्होंने जीत हासिल की है। कुचायकोट विधानसभा सीट को अमरेन्द्र पांडेय की मदद से जदयू ने फिर अपनी झोली में कर लिया।

    जदयू के प्रत्याशी विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने इसी सीट पर कांग्रेस के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय को 17 हजार से अधिक वोट से पछाड़ कर जीत दर्ज किया। बिहार की मोकामा सीट से चुनाव लड़ने वाले बाहुबली अनंत सिंह ने जदयू के राजीव लोचन को करारी शिकस्त दी है। अनंत सिंह ने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह (42964 वोट) को 35757 मतों से हराया है। इस जीत के साथ ही बाहुबली अनंत सिंह लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं।

    राजद के कद्दावर नेता और बाहुली सुरेंद्र यादव गया के बेलागंज विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। इलाके में डॉन की छवि रखने वाले सुरेंद्र यादव ने जनता दल यूनाइटे के अभय कुमार कुशवाहा को इस चुनाव में 23516 वोटों से हराया है।

    लखीसराय जिला की सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का किला बचाने में प्रहलाद यादव कामयाब रहे हैं। राजद उम्मीदवार प्रह्लाद यादव ने यहां जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के रामानंद मंडल को 9371 मतों के अंतर से हरा दिया। प्रह्लाद यादव की छवि इलाके में दबंग और बाहुबली की रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+