Bihar News: आज तेज प्रताप की जनशक्ति जनता दल पार्टी करेगी उम्मीदवारों का ऐलान!
Bihar News In Hindi Today, (8 October): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे, और जनशक्ति जनता दल (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने चुनावी रण में उतरने का शंखनाद कर दिया है।

जनशक्ति जनता दल पार्टी करेगी उम्मीदवारों का ऐलान
तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJP) 8 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी और जनता को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प देने के लिए तैयार है।
Bihar Election News: तेज प्रताप की 'स्वतंत्र पहचान' की लड़ाई
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJP) के जरिए लालू-राबड़ी परिवार की छाया से बाहर निकलकर एक स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाने में जुटे हैं।
- जनता के लिए जंग: मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि, 'चुनाव तो होना ही है और हम अपने जनशक्ति जनता दल की तरफ से इस लड़ाई का सामना करेंगे। जनता के लिए इस चुनाव में हम पूरी ताकत से उतरेंगे।'
- बदलाव का दावा: उन्होंने दावा किया कि जनता अब पुराने नेताओं की राजनीति से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। तेज प्रताप लगातार धार्मिक और जनहित के मुद्दों को जोड़कर खुद को एक जननेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Bihar Election News: नीतीश सरकार पर तीखा हमला: मेट्रो पर तंज
तेज प्रताप यादव ने सिर्फ चुनावी हुंकार ही नहीं भरी, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर भी तीखा हमला बोला।
- उद्घाटन की राजनीति: उन्होंने पटना मेट्रो के हालिया उद्घाटन पर तंज कसते हुए कहा कि, 'सरकार को सिर्फ उद्घाटन और विज्ञापन करने की आदत पड़ गई है।'
- मीठापुर का उदाहरण: उन्होंने कटाक्ष किया कि, 'अभी पटना मेट्रो का उद्घाटन किया गया और उसी दौरान मीठापुर में जमीन धंस गई। अब सोचिए, कैसी मेट्रो बनी है, लोग उसमें बैठने से पहले ही डर जाएंगे।'
Bihar Election News: बिहार में तेज हुई चुनावी हलचल
चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर) को बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों (6 नवंबर और 11 नवंबर) में मतदान की घोषणा की है, जिसकी मतगणना 14 नवंबर को होगी।
- महागठबंधन का सस्पेंस: चुनाव की तारीखों के ऐलान के बावजूद RJD, कांग्रेस और VIP के बीच सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार है।
- NDA में स्पष्टता: दूसरी ओर NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीटों का बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है।
- प्रशांत किशोर की एंट्री: इस बीच, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी ऐलान किया है कि वह अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications