Bihar News Today: आज प्रियंका गांधी खगड़िया और बेगूसराय में करेंगी रैली, महिला वोटरों पर खास फोकस

Bihar News In Hindi Today, (1st November): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

बिहार में छठ महापर्व के समापन के साथ ही सियासी दलों का चुनावी प्रचार अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस पार्टी ने अपने तीन बड़े दिग्गजों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं, जो मिलकर 20 से ज्यादा रैलियां करेंगे।

bihar election news in hindi

प्रियंका गांधी आज बेगूसराय और खगड़िया में करेंगी रैली
आज यानी 1 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत बेगूसराय और खगड़िया में रैली से करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी अपनी सभाओं में महिला मतदाताओं और युवाओं पर विशेष ध्यान देंगी। कांग्रेस का मानना है कि उनकी सक्रियता से चुनावी अभियान में नई ऊर्जा आएगी और महिलाओं के मुद्दे प्रमुखता से चर्चा में आएँगे।

मल्लिकार्जुन खरगे 3 नवंबर से प्रचार करेंगे
राहुल गांधी ने तो 29 अक्टूबर को ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा से अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। राहुल की बिहार में 12 से अधिक सभाएं प्रस्तावित हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्वस्थ होने के बावजूद 3 नवंबर से प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के '3 धुरंधरों' का पूरा कार्यक्रम

1. राहुल गांधी

  • कुल सभाएं: 12 से ज़्यादा प्रस्तावित हैं।
  • 2 नवंबर: खगड़िया
  • 4 नवंबर: पूर्णिया और बहादुरगंज
  • 5 नवंबर: औरंगाबाद और वजीरगंज
  • नवंबर को फारबिसगंज और बरारी में भी रैली प्रस्तावित है

2. प्रियंका गांधी

  • कुल सभाएं: 6 प्रस्तावित हैं।
  • 1 नवंबर: बेगूसराय और खगड़िया (चुनावी अभियान की शुरुआत)
  • 3 नवंबर: लखीसराय और रोसड़ा
  • 6 नवंबर: गोविंदगंज और चनपटिया
  • 8 नवंबर को कदवा और कस्बा में भी सभा प्रस्तावित है

3. मल्लिकार्जुन खरगे

  • 3 नवंबर: राजापाकर में प्रेस वार्ता और जनसभा।
  • 4 नवंबर: पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
  • 5 नवंबर: पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 7 नवंबर: गया शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 8 नवंबर को गया में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे

कांग्रेस का उद्देश्य इन रैलियों के जरिए मतदाताओं के दिल तक पहुंचकर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाना और कमजोर माने जाने वाले इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।

बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान
गौरतलब है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि गांधी परिवार की सक्रियता से मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होगी और गठबंधन को निर्णायक बढ़त मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+