Bihar News: बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन

Bihar News In Hindi Today, (17 October): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज यानि 17 अक्टूबर निर्धारित की है। नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

bihar election news

नामांकन नियम और पर्यवेक्षकों की तैनाती
चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। इस बार, बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, साथ ही निगरानी के लिए 38 पुलिस पर्यवेक्षक और 67 व्यय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

मैथिली ठाकुर का नामांकन आज
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने अपने नामांकन की तिथि की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह आज 17 अक्टूबर 2025 को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। यह घोषणा उन्होंने जनता से किए गए अपने जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से की है।

भव्य आशीर्वाद एवं नामांकन सभा का आयोजन
नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत मैथिली ठाकुर एक भव्य आशीर्वाद एवं नामांकन सभा का आयोजन कर रही हैं। यह सभा बेनीपुर स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे से होगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर उनके जनसेवा के संकल्प के साक्षी बनें और उन्हें अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान करें।

पहले चरण का मतदान और मंत्री लेशी सिंह का नामांकन
पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर (गुरुवार) को मतदान होगा, जो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में पटना, दरभंगा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर समेत कुल 17 जिलों की सीटें शामिल हैं। इसी चरण के लिए, बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह भी 17 अक्टूबर को धमदाहा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+