'डावाडोल है NDA की नैया, मैं नहीं जाऊंगा', Mukesh Sahani ने अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- INDIA के साथ हूं

Mukesh Sahani News: इस साल के अंत में बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गरमाई हुई है और उथल-पुथल का दौर जारी है। इस बीच ऐसी अफवाहें थीं कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीन मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) एनडीए (NDA) के साथ जा सकते हैं।

हालांकि, मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने एनडीए में जाने वाली अफवाहों पर और खबरों का अब खुद ही पूरी तरह से खंडन कर दिया है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'एनडीए की नैया डावाडोल है और मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा।' इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मैं इंडिया ब्लॉक के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा।

Mukesh Sahani

दरअसल, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में मौजूद थे। इस मिलन समारोह में पूर्व आईपीएस नुरुल होदा ने वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुकेश सहनी ने बताया कि 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन के नेताओं की एक अहम बैठक होने वाली है और वे इस बैठक में शामिल होंगे।

मुकेश सहनी ने बताया कि महागठबंधन की इस बैठक में सीटों पर विचार होगा। जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन की इस बैठक में भाकपा, माकपा, माले, राजद और कांग्रेस के नेता भी नजर आएंगे। इस दौरान मुकेश ने कहा, एनडीए 2025 के चुनाव जीतने वाली नहीं है, इसलिए वो ऐसी अफवाहें उड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि मैं कभी एनडीए का हिस्सा नहीं बनऊंगा। महागठबंधन में रहकर ही वे अपनी लड़ाई लडेंगे। इतना ही नहीं, मुकेश सहनी ने एडीए पर विधायकों को तोड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक तोड़ लिए गए फिर भी मैं अपनी बात पर कायम रहा। इसलिए अब एनडीए में जाने का कोई सावल ही नहीं उठता।

बता दें कि मुकेश सहनी की वीआईपी साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ थी। इस चुनाव में बीआईपी के चार विधायक जीते थे। हालांकि, बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। मुकेश सहनी को एनजीए सरकार में मंत्री भी बनाया गया था। लेकिन, बाद में उन्होंने नीतीश सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र ECI ने कसी कमर, बूथ स्तर पर तैयारी शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+