Bihar Election Exit Poll 2025: तेज प्रताप यादव और खेसारी लाल की जीत होगी या हार? सर्वे कर देंगे हैरान
Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले, विभिन्न एग्जिट पोल के परिणाम सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि महागठबंधन को दूसरे स्थान पर दिखाया गया है। हालांकि, एक्सिस माई इंडिया ने NDA के लिए कांटे की टक्कर के साथ एक संकीर्ण जीत की भविष्यवाणी की है, जिसमें विपक्षी गठबंधन से कड़ी चुनौती का संकेत है।
अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं ने NDA की वापसी का अनुमान लगाया है। CNX ने NDA की शानदार जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि वोट वाइब ने 125-145 सीटों के साथ NDA की जीत का अनुमान लगाया है। टुडेज चाणक्य ने NDA को 160 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त दी, जबकि महागठबंधन को काफी पीछे दिखाया।

इस बार के चुनाव में बिहार की कुछ ऐसी सीटें और उममीदवार हैं जो शुरूआत से ही चर्चा में बने हुए है। इन चर्चित उम्मीदवारों में लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप भी शामिल हैं। इसकी वजह है कि गर्लफ्रेंड से शादी करने वाली फेसबुक पोस्ट के बाद लालू परिवार और आरजेडी से निष्काषित होने के बाद तेज प्रताप ये चुनाव अकले दम पर लड़ रहे हैं।
वहीं दूसरे उम्मीदवार भोजपुरी गायक खेसारी लाल हैं जिन पर तेजस्वी यादव ने छपरा सीट से दांव लगाया है? जानिए आखिर एग्जिट पोल में लालू के लाल तेज प्रताप यादव और एक्टर खेसरी लाल की जीत हो रही है या वो चुनाव हार रहे हैं?
तेज प्रताप की जीत होगी या हार?
बता दें पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, जिन्होंने लालू परिवार और आरजेडी से अलग होकर अपनी नई पार्टी 'जन शक्ति जनता दल (जेजेडी)' बनाई है, वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस एग्जिट पोल में उनकी हार का अनुमान लगाया गया है, जबकि आरजेडी के मुकेश रौशन को इस सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।
एग्जिट पोल के रुझानों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं। यह सीट वैशाली जिले में आती है। महागठबंधन यहाँ आगे बढ़ता दिख रहा है और विधायक मुकेश रौशन की जीत पक्की मानी जा रही है। इसके अलावा पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में भी तेज प्रताप के पछड़ने की भविष्यवाणी की है।
खेसारी लाल यादव की जीत होगी या हार?
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, जो पहली बार आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, के लिए यह एग्जिट पोल अच्छी खबर नहीं लाया है। इसमें उनकी हार का अनुमान है, वहीं भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी को छपरा सीट पर बढ़त मिलती दिखाई गई है।











Click it and Unblock the Notifications