Bihar Election Date 2025: बिहार चुनाव की तारीखों का कब होगा ऐलान? कितने चरण में वोटिंग? आ गया अपडेट
Bihar Election Date 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां चरम पर हैं और अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की ओर टिकी हुई हैं। इस बार का चुनाव राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई वाला एनडीए और आरजेडी-कांग्रेस वाला महागठबंधन आमने-सामने है। ऐसे में बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
पीएम मोदी की पूर्णिया रैली के बाद तारीखों का ऐलान संभव
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को पूर्णिया दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनकी आखिरी जनसभा होगी। माना जा रहा है कि इसी रैली के बाद चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। यह भी तय है कि अधिसूचना अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है।

कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव और कब आएंगे नतीजे? (Bihar vidhan sabha election 2025)
मौजूदा संकेत बताते हैं कि बिहार चुनाव नवंबर महीने में दिवाली और छठ के बाद कराए जाएंगे। यानी त्योहार खत्म होते ही वोटिंग का माहौल बनने लगेगा। बताया जा रहा है कि मतदान नवंबर के शुरुआती हफ्तों में होगा और 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना की जा सकती है। वहीं, नतीजे 22 नवंबर से पहले आ जाएंगे क्योंकि उसी दिन मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
बिहार में कितने चरणों में होगी वोटिंग? (Bihar election voting schedule)
पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी चुनाव आयोग दो से तीन चरणों में मतदान कराने की तैयारी में है। आयोग ने साफ कर दिया है कि बिहार चुनाव की पूरी प्रक्रिया छठ के बाद ही पूरी होगी ताकि त्योहारों में कोई बाधा न आए।
243 सीटों पर होगा बड़ा मुकाबला
इस बार बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। एनडीए की तरफ से बीजेपी, जेडीयू, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम शामिल हैं। वहीं विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, भाकपा माले, वीआईपी और आरएलजेपी जैसी पार्टियां मैदान में होंगी। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज और पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की हिंद सेना जैसी नई पार्टियां भी चुनावी अखाड़े में उतर रही हैं।
चुनाव आयोग की तैयारी पूरी
वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाताओं की अंतिम सूची भी जारी कर दी है। अब बस चुनाव की तारीखों का ऐलान बाकी है। राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं। पटना से दिल्ली तक लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और नेताओं की रैलियां वोटरों तक पहुंचने लगी हैं। बिहार चुनाव का सस्पेंस धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। दिवाली और छठ के बाद जैसे ही चुनावी बिगुल बजेगा, राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का जनादेश किसके पक्ष में जाता है-एनडीए या महागठबंधन।












Click it and Unblock the Notifications