Bihar Election Date 2025: अब बस चंद दिनों में बजेगा बिहार का चुनावी बिगुल, कब होंगे वोट और कब आएंगे नतीजे?

Bihar Election Date 2025: बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से मिले ताज़ा संकेत साफ कर रहे हैं कि अब विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बस औपचारिकता भर रह गया है। नीतीश सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को पूरा हो रहा है और उससे पहले हर हाल में चुनाव कराए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है ताजा अपडेट।

Bihar Chunav 2025: 6 अक्टूबर है बड़ी डेडलाइन

चुनाव आयोग ने बिहार सरकार को आदेश दिया है कि 6 अक्टूबर तक सभी अफसरों और कर्मचारियों के तबादले व पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। साथ ही उसी दिन तक पूरी रिपोर्ट आयोग को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि बिहार चुनाव की घोषणा 6 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है।

Bihar Election Date 2025

🔵 चुनाव आयुक्त कब करेंगे बिहार का दौरा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 6 अक्टूबर को बिहार आने वाले हैं। वह राज्य की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि उनके लौटते ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

🔵 कब होंगे चुनाव और कब आएंगे नतीजे?

सूत्रों की मानें तो बिहार में चुनाव 3 से 6 नवंबर के बीच शुरू हो सकते हैं। इस बार वोटिंग दो से तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है। खास बात यह है कि मतदान खत्म होने के बाद सिर्फ 2-3 दिन में ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यानी नवंबर के दूसरे हफ्ते तक नई विधानसभा की तस्वीर साफ हो जाएगी।

🔵 उम्मीदवारों को प्रचार का मिलेगा कम वक्त

त्योहारों के बीच चुनाव का शेड्यूल फाइनल होना है। छठ महापर्व 25 से 28 अक्टूबर तक रहेगा, और इसके तुरंत बाद मतदान की तारीखें रखी जा सकती हैं। इसका मतलब है कि राजनीतिक दलों को प्रचार के लिए केवल एक महीने का समय मिलेगा, जबकि प्रत्याशियों को इससे भी कम। सीट बंटवारे की खींचतान और टिकट बांटने में ही कई दिन लग जाएंगे, ऐसे में उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में पसीना बहाने के लिए सीमित वक्त मिलेगा।

🔵 नए खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ीं

जहां पुराने दल तैयारी में जुटे हैं, वहीं नई पार्टियां जैसे प्रशांत किशोर की जन सुराज और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट तक जारी नहीं कर पाई हैं। दूसरी ओर तेज प्रताप यादव ने पहले ही चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर बढ़त ले ली है।

कुल मिलाकर अब तस्वीर साफ है-6 अक्टूबर 2025 के बाद किसी भी दिन चुनावी बिगुल बज जाएगा, नवंबर की शुरुआत में वोटिंग होगी और नतीजे उसी महीने सामने आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+