बिहारः चुनाव आयोग ने राज्यपाल को सौंपी नवनिर्वाचित विधायकों की लिस्ट

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान को 243 नए विधायकों की सूची सौंप दी है। राजभवन से वापस लौटते वक्त निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है और उसी के तहत 243 नव निर्वाचित विधायकों भी सूचना दी उन सूचनाओं पर चुनाव आयोग ने अपनी तरफ से कार्रवाई की।

bihar election commission give list of new mla to governor phagu chauhan

इसके अलावा उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अगर चुनाव आयोग से डॉक्यूमेंट्स वीडियो और सीसीटीवी मांगे जाएंगे तो चुनाव आयोग उनको नियम के मुताबिक देगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि बिहार में चुनाव आचार संहिता खत्म कर दी गई है। इसी दौरान बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

गुरुवार को राजधानी पटना में एनडीए और महागठबंधन के अलग-अलग घटक दलों की बैठक अलग-अलग जगहों पर बुलाई गई। पटना में गुरुवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजद के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में तेजस्वी यादव को महागठबंधन दल का नेता चुना गया। इसके अलावा पूर्व सीएम और हम प्रमुख जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक मांझी के नेतृत्व में हुई।

अपने विधायकों के साथ बैठक करने के बाद बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान मांझी के साथ उनकी पार्टी के चारों विधायक भी मौजूद रहे। मांझी ने नीतीश कुमार से मिलकर उनको अपना समर्थन पत्र सौंपा। पटना में आज ही जदयू के भी विधायक दल की बैठक होनी है जो कि शाम 3:30 बजे होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+