Bihar Chunav Result 2025: CM नीतीश कुमार के समर्थकों का जश्न शुरू, होली-दीपावली एक साथ, जानिए क्या है माहौल
Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम में जदयू और भाजपा के एनडीए गठबंधन को जबरदस्त बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। 243 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए की सरकार स्पष्ट बहुमत मिलना तय हो गया है। एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है और 185 सीटों पर आगे चल रही है।
जदयू और भाजपा एक बार फिर मिलकर सरकार बनाने की तरफ कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक फिर से सत्ता में वापसी की खबरों के बीच जमकर जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। पटना में जदयू के कार्यालय के बाहर समर्थकों का जश्न शुरू हो गया है। मिठाइयां बंटनी शुरू हो गई है और पटाखे भी लाए जा रहे हैं।

बिहार में नीतीश कुमार के समर्थक पूरी तरह से जश्न के मूड में आ गए हैं। 12 बजे तक काउंटिंग के कई राउंड हो चुके हैं। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक बार फिर बिहार में नीतीश सरकार बनने जा रही है। इसी दावे के साथ जदयू और नीतीश समर्थक होली और दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
जेडीयू नेता छोटू सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा कि हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास के नाम पर नीतीश कुमार को भारी बहुमत से विजयी बनाया।
कहा कि कुछ ही देर में होली, दीपावली दोनों एक साथ मनाकर जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने भी कहा था कि बिहार में डबल दीपावली मनानी है तो बिहार में एनडीए सरकार को फिर से चुनिए। कहा कि नीतीश कुमार ने मेहनत करके बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल दी है।
इसी का नतीजा है कि इंडिया गठबंधन की बुरी तरह से हार हुई है। कहा कि जो लोग आज तक बिहार में नजर नहीं आते थे, उनका भविष्यवाणी जीरो हो गया। कहां गये वो लोग किस बिल में घुसे हैं। 2025 फिर से नीतीश का नारा सही साबित हुआ है। बिहार में पहली बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई, इसी का नतीजा है कि पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।









Click it and Unblock the Notifications