Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025: बिहार पहले फेज में रिकॉर्ड 65.8% वोटिंग, SIR ने बढ़ाया मतदान, रिपोलिंग होगी या नहीं?

Bihar Election 2025 Voter Turnout: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पहले फेज की 121 सीटों पर औसतन 65.08% मतदान हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। यह न सिर्फ 2020 के मुकाबले लगभग 8% अधिक वोटिंग है, बल्कि आजादी के बाद से अब तक के किसी भी पहले चरण की सबसे ज्यादा भागीदारी है।

🔹 मुजफ्फरपुर ने बनाया नया रिकॉर्ड, पटना रहा सबसे पीछे

इस बार मतदान के प्रतिशत में मुजफ्फरपुर सबसे आगे रहा जहां 71.81% वोटिंग दर्ज की गई। इसके बाद समस्तीपुर (71.74%), सहरसा (69.38%) और बेगूसराय (69.87%) जैसे जिलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं राजधानी पटना ने इस बार वोटिंग के मामले में निराश किया, जहां महज 59.02% मतदाता ही अपने घरों से बाहर निकले।

Bihar Election 2025 Voter Turnout

🔹 महिलाओं ने बाजी मारी, पुरुषों से 8% ज्यादा वोट

पहले चरण की सबसे खास बात रही महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी। चुनाव आयोग के मुताबिक, जहां पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 61% रहा, वहीं महिलाओं ने 69% वोट डालकर राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि महिलाओं की यह सक्रियता भविष्य में नतीजों की दिशा बदल सकती है। एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में अब चर्चा इस बात की है कि "महिला वोट किस ओर झुके?"

🔹 SIR बना वोटिंग बढ़ने की बड़ी वजह

इस बार वोटिंग में बढ़ोतरी की एक तकनीकी वजह भी सामने आई है -SIR (Special Intensive Revision) यानी मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण।

पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में करीब 7.89 करोड़ वोटर थे, लेकिन SIR के दौरान 69.30 लाख नाम काटे गए और 21.53 लाख नए नाम जोड़े गए, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.41 करोड़ रह गई।

यानी, कुल मिलाकर 48 लाख मतदाता कम हो गए, जिनमें कई मृतक या दो जगह नाम दर्ज वाले शामिल थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सुधार के कारण लगभग 3.7% वोटिंग में वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह, अगर SIR के प्रभाव को हटाकर देखा जाए, तो वास्तविक वोटिंग में लगभग 4% की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें महिलाओं का योगदान सबसे ज्यादा रहा।

🔹 किसी भी सीट पर नहीं होगी रिपोलिंग

सबसे राहत भरी खबर यह है कि पहले चरण के मतदान के बाद किसी भी बूथ पर रिपोलिंग नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों और जनरल ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में सभी रिकॉर्ड्स की जांच की गई। इसमें 455 उम्मीदवारों और उनके एजेंटों ने भी हिस्सा लिया। जांच के बाद यह पाया गया कि किसी भी सीट पर विसंगति या कदाचार की शिकायत नहीं मिली।

सभी EVM मशीनों को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिया गया है, जिन्हें अब 14 नवंबर को मतगणना के दिन खोला जाएगा।

🔹 2020 के मुकाबले बड़ा उछाल

अगर पिछले विधानसभा चुनाव से तुलना करें, तो 2020 में पहले फेज की वोटिंग मात्र 55.68% रही थी। इस बार लगभग 10% की छलांग ने सबको चौंका दिया है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में भी बिहार में 56.28% वोटिंग हुई थी यानी इस बार लोगों ने विधानसभा चुनाव में ज़्यादा रुचि दिखाई है।

🔹 जिलेवार मतदान प्रतिशत (मुख्य आंकड़े)

  • बेगूसराय- 69.87%
  • भोजपुर- 59.90%
  • बक्सर - 61.97%
  • दरभंगा- 63.66%
  • गोपालगंज- 66.64%
  • खगड़िया - 67.90%
  • लखीसराय- 64.98%
  • मधेपुरा - 69.59%
  • मुंगेर - 62.74%
  • मुजफ्फरपुर- 71.81%
  • नालंदा- 59.81%
  • पटना- 59.02%
  • सहरसा- 69.38%
  • समस्तीपुर- 71.74%
  • सारण- 63.86%
  • शेखपुरा- 61.99%
  • सीवान - 60.61%
  • वैशाली- 68.50%

🔹 राजनीति में नई हलचल

बढ़ी हुई वोटिंग ने दोनों ही गठबंधनों में बेचैनी बढ़ा दी है। एनडीए के भीतर चिंता इस बात की है कि कहीं बढ़ा हुआ वोट एंटी-इनकम्बेंसी का संकेत तो नहीं, जबकि महागठबंधन में यह डर है कि महिलाओं की बढ़ी भागीदारी नीतीश कुमार के पक्ष में न चली जाए। अब सबकी नजरें दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग पर हैं क्योंकि अगर यह रुझान जारी रहा तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+