Vote Chori:'मेरे हाइड्रोजन बम से मोदी चुप', राहुल पर BJP का वार-'धूल चेहरे पर, कांग्रेस ताउम्र आईना पोछती रही'
Bihar Election 2025, Vote Chori: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (9 नवंबर 2025) को किशनगंज में महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में एक जोरदार सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' के गंभीर आरोप लगाते हुए अपना 'हाइड्रोजन बम' फोड़ा, जो हरियाणा चुनावों में कथित धांधली के सबूतों पर आधारित था।
राहुल ने दावा किया कि भाजपा हर राज्य में वोट चुराकर सरकारें बना रही है, और बिहार में भी यही साजिश रची जा रही है। आपको बता दें कि, लगभग सभी जनसभाओं में कांग्रेस 'वोट चोरी'का आलाप गुनगुना रही है। लेकिन, इसी बीच रविवार को ही, भाजपा ने तुरंत पलटवार किया, 'धूल चेहरे पर थी, कांग्रेस ताउम्र आईना पोछती रही।' यह राजनीतिक जंग न केवल वोट की वैधता पर, बल्कि विपक्ष की रणनीति और सत्ता पक्ष की आलोचना पर केंद्रित हो गई है।

राहुल के मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 'जंगल सफारी' (Rahul Gandhi Jungle Safari) पर होने के बहाने उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा, 'धूल चेहरे पर थी, कांग्रेस ताउम्र आईना पोछती रही।' यह राजनीतिक जंग न केवल वोट की वैधता पर, बल्कि विपक्ष की रणनीति और सत्ता पक्ष की आलोचना पर केंद्रित हो गई है।
Rahul Hydrogen Bomb: वोट चोरी का 'सिस्टमेटिक' आरोप, हरियाणा से बिहार तक का कनेक्शन
किशनगंज की सभा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi Kishanganj Rally) ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'ये लोग हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में वोट चोरी करके सरकार बना चुके हैं। बिहार में भी यही करने वाले हैं।' राहुल ने अपना 'हाइड्रोजन बम' फोड़ते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख से ज्यादा फर्जी वोटों का दावा किया। 'एच फाइल्स' (Haryana Files) नामक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए उन्होंने सबूत पेश किए, एक महिला का नाम दो बूथों पर 223 बार दर्ज, ब्राजीलियन मॉडल की फोटो 22 अलग-अलग नामों से वोटर लिस्ट में, और भाजपा नेताओं का दो राज्यों में वोटिंग का रिकॉर्ड।
- राहुल ने चुटकी ली, 'आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं? मैंने इन लोगों को बोलती बंद कर दी है। मैंने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) ज्ञानेश कुमार वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी जी ने एक बार भी नहीं कहा कि राहुल झूठ बोल रहा है। क्यों? क्योंकि आरोप सही हैं।' उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा नेता दो-दो राज्यों में वोट करते हैं, और मोदी-अमित शाह 'चुनाव नहीं, वोट चोरी' से जीतते हैं।
- राहुल ने बिहार के संदर्भ में भी चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और महागठबंधन समर्थक हैं। किशनगंज सभा में उन्होंने जमुई जिले के वोटरों को मंच पर बुलाया, जिनके नाम कथित रूप से डिलीट हो गए। राहुल ने कहा, 'ये सिस्टमेटिक चोरी है। चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को तबाह कर रहा है।'
- इसके अलावा, राहुल ने वैचारिक लड़ाई पर जोर दिया। उन्होंने पूछा, 'आपका मूड कैसा है? हिंदुस्तान में दो विचारधाराएं हैं-एक तरफ RSS जो जाति, भाषा, महिला-पुरुष बांटती है; दूसरी तरफ कांग्रेस-महागठबंधन जो जोड़ना चाहता है।' उन्होंने अपनी 4,000 किलोमीटर की 'वोटर अधिकार यात्रा' का जिक्र किया, जिसका मकसद 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना' था। राहुल ने मोदी पर तंज कसा, 'उनके खून में नफरत है, मेरे में मोहब्बत। नफरत से उन्हें देश का धन मिलता है-जनता को डराकर ध्यान भटकाते हैं।'
- बिहार के मुद्दों पर राहुल ने तीन सवाल उठाए: 'युवाओं को रोजगार क्यों नहीं? बिना शिक्षा के कॉलेज कैसे? बिहार की यूनिवर्सिटी बेची या बंद हो रही हैं?' उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अडानी-अंबानी के लिए काम करती है, जबकि कांग्रेस किसान-मजदूरों के लिए। पीएम के बिहार दौरे पर चुटकी ली, 'उन्होंने कहा डेटा सस्ता किया, रील बनाओ। इंस्टाग्राम पर जाओ। लेकिन रील से पैसे आएंगे? ये 21वीं सदी का नशा है-मुद्दों से भटकाने का तरीका।'
- पूनावाला ने एक कविता-शैली में चुटकी ली:- 'धूल चेहरे पर थी, कांग्रेस ताउम्र आईना पोछती रही।' उन्होंने कहा, 'राहुल का 'हाइड्रोजन बम' फुस्स है। ये वोट चोरी के आरोप हार की आड़ में हैं। बिहार की जनता रोजगार, विकास चाहती है, न कि फर्जी नैरेटिव।' केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने भी कहा, 'राहुल हरियाणा की पुरानी बातें दोहरा रहे हैं, बिहार में कुछ नहीं बचा। ये ध्यान भटकाने की कोशिश है।'
- भाजपा का कहना है कि राहुल के आरोप बेबुनियाद हैं। हरियाणा चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 'हाउस नंबर 0' वाले वोटर बेघर हैं, न कि फर्जी। पार्टी ने एक सर्वे का हवाला दिया, जिसमें बिहार में केवल 21% लोग SIR को मुद्दा मानते हैं, जबकि बेरोजगारी 32% पर टॉप है।
भाजपा का पलटवार: 'LOP' पर तंज, पचमढ़ी 'सफारी' और 'धूल-आईना' वाली कविता
राहुल गांधी की किशनगंज रैली से पूर्व व पहले के आरोपों पर भाजपा ने करारा दिया। पार्टी ने राहुल के बिहार चुनाव के बीच मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 'जंगल सफारी' पर होने का मुद्दा उठाया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (BJP Shehzad Poonawala) ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर तंज कसा- 'राहुल गांधी के लिए LOP का मतलब 'लीडर ऑफ पार्टी' नहीं, बल्कि 'लीडर ऑफ पर्यटन' है। बिहार में चुनाव चल रहे हैं, वो छुट्टी पर चले गए। हार मानकर चुनाव आयोग को दोष देंगे और 'H फाइल्स' (हॉलीडे फाइल्स) पर पावरपॉइंट दिखाएंगे।'
LoP means Leader of Paryatan and partying for Rahul Gandhi
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) November 9, 2025
Even as Bihar elections are on : Rahul Gandhi goes for vacation
Election in Bihar, Rahul Gandhi enjoying a "Jungle Safari" in Pachmarhi
This shows his priorities
When they lose elections they will blame
ECI & do a… pic.twitter.com/GBCCCqTziR
Bihar Election 2025: वोट चोरी नैरेटिव की चुनौतियां, क्या फायदा या नुकसान?
राहुल का 'वोटर अधिकार यात्रा' और 'हाइड्रोजन बम' नैरेटिव महागठबंधन (कांग्रेस-RJD) को युवा-महिला वोटरों का समर्थन दिलाने की कोशिश है। लेकिन सर्वे बताते हैं कि बेरोजगारी और विकास ही मुख्य मुद्दे हैं। पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी ने राहुल के आरोपों पर कहा कि आयोग को जांच करनी चाहिए, न कि चिल्लाना।
विश्लेषक मानते हैं कि यह नैरेटिव विपक्ष को एकजुट कर सकता है, लेकिन भाजपा-JDU गठबंधन इसे 'हार का रोना' बताकर काउंटर कर रहा है। क्या राहुल का 'बम' फूटेगा या फुस्स? बिहार की जनता 14 नवंबर के रिजल्ट से फैसला करेगी। फिलहाल, यह जंग लोकतंत्र की पवित्रता पर सवाल उठा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Phase 2: दूसरे चरण में कितने महिला, कितने पुरुष उम्मीदवार? किन जिलों में वोटिंग, हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications