Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025 Phase 2: दूसरे चरण में कितने महिला, कितने पुरुष उम्मीदवार? किन जिलों में वोटिंग, हर डिटेल

Bihar Election 2025 Phase 2: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद अब दूसरे और अंतिम चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा।

प्रचार अभियान 09 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा और इसके बाद किसी भी तरह की सभा, जुलूस या रोड शो पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। ऐसे में आइए जानें बिहार चुनाव के दूसरे चरण से जुड़ी हर अहम जानकारी।

Bihar Election 2025 Phase 2

🔹 बिहार चुनाव दूसरे चरण में मैदान में कितने उम्मीदवार?

इस फेज में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण इलाकों में और 5326 शहरी इलाकों में स्थित हैं।

🔹 किन 20 जिलों में होगी वोटिंग?

दूसरे चरण में जिन जिलों में वोट डाले जाएंगे, वे हैं -पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास।

पहले चरण की तरह ही इस फेज में भी भारी मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। चुनाव आयोग को उम्मीद है कि मतदाता एक बार फिर रेकॉर्ड तोड़ भागीदारी दिखाएंगे। पहले चरण में वोटिंग 65 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई थी।

🔹नीतीश सरकार के 9 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे फेज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 9 मंत्रियों की साख दांव पर है। इनमें सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान मैदान में हैं।

इन नेताओं के लिए यह चुनाव सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि राजनीतिक अस्तित्व का सवाल भी है, क्योंकि एनडीए का प्रदर्शन इस चरण में राज्य की सत्ता समीकरणों को काफी हद तक प्रभावित करेगा।

🔹 महागठबंधन के दिग्गजों की परीक्षा

महागठबंधन की ओर से भी कई बड़े नाम मैदान में हैं। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान (कटिहार की कदवा सीट से) और भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम इस फेज में चुनावी रण में हैं। इनके लिए यह चरण एक बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है, क्योंकि राज्य के उत्तरी और सीमावर्ती जिलों में मुकाबला बेहद कड़ा है।

🔹 दूसरे फेज में NDA की स्थिति

दूसरे चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कुल 122 सीटों में से 53 पर भाजपा, 44 पर जदयू, 15 पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), 6 पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और 4 सीटों पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में भाजपा के 48 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनके नतीजे अब दूसरे चरण पर भी असर डाल सकते हैं।

🔹 दूसरे फेज में महागठबंधन की स्थिति

दूसरी ओर, महागठबंधन में राजद 72 सीटों, कांग्रेस 37 सीटों, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) 10 सीटों और अन्य सहयोगी दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस फेज में महागठबंधन का फोकस पिछड़े इलाकों और सीमावर्ती जिलों पर है, जहां परंपरागत रूप से उनका वोट बैंक मजबूत रहा है।

🔹 सबसे छोटा और सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र

क्षेत्रफल के लिहाज से इस चरण का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र भागलपुर है, जिसका क्षेत्रफल 23.887 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र चैनपुर है, जो 1814.15 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

वोटर संख्या की बात करें तो मखदुमपुर में सबसे कम 2,47,574 मतदाता हैं, जबकि हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 3,67,667 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

🔹 सुरक्षा के मद्देनजर इन सीटों पर बदली वोटिंग की टाइमिंग

दूसरे चरण में कई विधानसभा सीटों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इमामगंज के 7 बूथों पर दोपहर 3 बजे तक, जबकि 354 बूथों पर शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। बोधगया में 200 बूथों पर 4 बजे तक और 106 बूथों पर 5 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। वहीं, चैनपुर, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदर, जमुई, झाझा और चकाई की सभी बूथों पर शाम 4 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा।

🔹 बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में टूटा रिकॉर्ड

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज में करीब 65.08% मतदान हुआ था। समस्तीपुर में सबसे ज्यादा 71.74% वोटिंग, जबकि पटना में सबसे कम 59.02% मतदान दर्ज किया गया। भारी मतदान के बाद भाजपा और जदयू ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया, जबकि महागठबंधन ने इसे सत्ता विरोधी लहर का संकेत कहा।

अब सभी की नजरें 11 नवंबर पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि जनता इस बार किसे मौका देगी। दूसरे चरण के नतीजे न केवल बिहार की सत्ता की दिशा तय करेंगे, बल्कि यह भी बताएंगे कि मतदाता नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए के साथ हैं या राजद-कांग्रेस के महागठबंधन को एक और मौका देंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर 2025 को आएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+