Bihar Election Result 2025: बाहुबलियों की 10 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा? कई सीटों पर हुआ बड़ा उलटफेर
Bihar Election Result 2025 LIVE Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे हाईप्रोफाइल और चर्चित 10 बाहुबली सीटों के नतीजे आज (14 नवंबर) आने वाले हैं। इन सीटों पर न केवल राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है, बल्कि कई नेताओं का दबदबा, विरासत और बाहुबल की साख भी परीक्षा में है। मोकामा से नवादा और रघुनाथपुर से तरारी तक, हर सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक है।
सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होते ही सबसे ज्यादा नजरें इन्हीं 10 सीटों पर टिकी हैं, जहां या तो "पुरानी हैसियत" बची रहेगी या "नई सत्ता" उभरकर आएगी। इन सीटों के हर अपडेट आपको यहां मिलेंगे।

🔹 1. अनंत सिंह - मोकामा (पटना) (जीत गए)
अनंत सिंह 91416 (+ 28206) हजार वोटों से जीते। RJD उम्मीदवार वीणा देवी 63210 ( -28206) को इतनी वोट मिली हैं। जेडीयू उम्मीदवार 'छोटे सरकार' अनंत सिंह की मोकामा पकड़ मजबूत मानी जाती है। यहां इनका मुकाबला पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी और RJD उम्मीदवार वीणा देवी से था।
🔹 2. ओसामा शहाब - रघुनाथपुर (सीवान) (जीत गए)
राजद उम्मीदवार ओसामा शहाब 10 हजार वोटों से जीत गए हैं। कुल वोट 83 हजार से ज्यादा मिले हैं। JDU उम्मीदवार पशुपति नाथ चतुर्वेदी 72 हजार वोट मिले हैं।
राजद उम्मीदवार ओसामा शहाब अपने पिता शहाबुद्दीन की विरासत बचाने की कोशिश में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे।
🔹 3. रीतलाल यादव - दानापुर (पटना) (हार गए)
RJD उम्मीदवार रीतलाल यादव 29 हजार वोटों से हार गए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव को 1.19 लाख वोट मिले हैं।
जेल में बंद RJD विधायक रीतलाल यादव की ओर से पूरा कैंपेन परिवार चला रहा था। उनके सामने बीजेपी के रामकृपाल यादव, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया था।
🔹 4. हुलास पांडे - ब्रह्मपुर (बक्सर) (पीछे चल रहे हैं)
लोजपा (RV) प्रत्याशी हुलास पांडे बाहुबली सुनील पांडे के भाई हैं। पिछले चुनाव की हार के बाद इस बार धमाकेदार वापसी का दावा कर रहे हैं।
लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडे को 83 हजार वोट, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शम्भू नाथ यादव 84 हजार वोट मिले हैं।
🔹 5. शिवानी शुक्ला - लालगंज (वैशाली) (27 हजार वोटों से पीछे)
मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला अपने परिवार के गढ़ को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं।
RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला 27 हजार वोटों से पीछे, भारतीय जनता पार्टी से संजय कुमार सिंह एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।
🔹 6. रणधीर कुमार सिंह - मांझी (सारण) (जीत गए)
जेडीयू प्रत्याशी रणधीर सिंह अपने पिता प्रभुनाथ सिंह की विरासत संभालने में जुटे हैं। रणधीर सिंह 8 हजार वोटों से जीते हैं। दूसरे नंबर पर डॉ सत्येन्द्र यादव (कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) रहे।
🔹 7. पप्पू पांडे - कुचायकोट (गोपालगंज) (जीत गए)
जेडीयू उम्मीदवार अमरेंद्र उर्फ पप्पू पांडे कई मामलों में आरोपी होने के बावजूद इलाके में मजबूत जनाधार रखते हैं। वो 24 हजार वोटों से जीते हैं। जेडीयू उम्मीदवार अमरेंद्र उर्फ पप्पू पांडे 1.1 लाख वोट मिले हैं। हरि नारायण सिंह (कांग्रेस) को मात्र 76 हजार वोट मिले हैं।
🔹 8. विभा देवी - नवादा (आगे)
जदयू उम्मीदवार विभा देवी, बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं। चुनाव उनके पति की राजनीतिक वापसी का परीक्षण भी माना जा रहा है। विभा देवी 19 हजार वोटों से आगे हैं। कौशल यादव (राष्ट्रीय जनता दल) दूसरे नंबर पर हैं।
🔹 9. चेतन आनंद - नबीनगर (औरंगाबाद) (पीछे)
जेडीयू उम्मीदवार और आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद इस बार पार्टी बदलकर मैदान में हैं। बाप-बेटे की विरासत का बड़ा इम्तिहान। चेतन आनंद 1600 वोटों से पीछे हैं। अमोद कुमार सिंह (राष्ट्रीय जनता दल) लीड कर रहे हैं।
🔹 10. प्रशांत विशाल - तरारी (भोजपुर) (जीत गए)
बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत विशाल, बाहुबली सुनील पांडे के बेटे हैं। 2024 के उपचुनाव की जीत के बाद फिर बड़ा टेस्ट। भाजपा के विशाल प्रशांत को 11 हजार वोटों से जीत गए हैं। मदन सिंह पिता-कुम्मी सिंह (कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) 85 हजार वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications