क्या सच में खराब है नीतीश कुमार की तबीयत? तेजस्वी यादव के शेयर किए इस Video को देख हर कोई हैरान

Bihar Election 2025 (Nitish Kumar Video): बिहार की सियासत इस वक्त पूरी तरह चुनावी मोड में है। विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है, लेकिन इससे पहले एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा दिया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो शेयर कर उनकी सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो, पूछा-क्या नीतीश जी मानसिक रूप से स्वस्थ हैं?

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के दौरान कुछ अजीब हरकतें करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वे कभी हाथ जोड़ते हैं, कभी कुछ इशारे करते हुए नजर आते हैं। नीतीश कुमार वीडियो में एक बार नहीं बल्कि कई बार हाथ जोड़ते हुए दिख रहे हैं।

Bihar Election 2025 Nitish Kumar Video

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के हेल्थ पर उठाया सवाल

तेजस्वी यादव ने लिखा, ''एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दयनीय स्थिति में देखकर आपको कैसा लगता है? क्या मुख्यमंत्री जी मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई देते हैं? क्या यह सब बीजेपी के इशारे पर किसी साजिश का हिस्सा है, जिसमें इन्हें कुछ खिलाकर ऐसी हालत में पहुंचाया गया है? बिहार की जनता सच्चाई जानना चाहती है।''

कौशल दीक्षांत समारोह का बताया जा रहा है वीडियो

तेजस्वी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो कौशल दीक्षांत समारोह का बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे, जबकि पटना में मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद थे।

वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से फैल गया है कि क्या सच में नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है, या फिर यह सिर्फ सियासी प्रोपेगैंडा का हिस्सा है?

तेजस्वी बोले-'नीतीश अब बिहार चलाने के लायक नहीं रहे'

वीडियो शेयर करने के बाद तेजस्वी यादव ने एक और बयान दिया। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार अब बिहार चलाने के योग्य नहीं रहे। उनकी सेहत ठीक नहीं है, और कुछ नेता सिर्फ उनके चेहरे का इस्तेमाल अपनी राजनीति चमकाने और तिजोरी भरने के लिए कर रहे हैं। बहुत जल्द सबकी पोल खुलेगी।"

तेजस्वी के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। विपक्ष जहां इसे "सीएम की अक्षमता का प्रमाण" बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे "ओछी राजनीति" कहकर खारिज कर रहा है।

सोशल मीडिया पर भी मची हलचल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "यह वीडियो देखकर बिहार की राजनीति पर शर्म आती है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और मंच पर इस तरह की हरकतें करते दिखते हैं। क्या ऐसे व्यक्ति को दोबारा वोट देना चाहिए?"

एक अन्य यूजर ने व्यंग्य किया, "#BiharHealthcareCrisis ट्रेंड कर रहा है, लेकिन नीतीश कुमार के शासन में बिहार की हेल्थ सिस्टम का क्या हाल हुआ, यह किसी से छिपा नहीं। अब खुद मुख्यमंत्री की तबीयत पर सवाल उठ रहे हैं।" कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को साजिश बताया और कहा कि इसे गलत एंगल से दिखाया गया है ताकि जनता में भ्रम फैले।

पटना मेट्रो लॉन्च से पहले उठा सियासी बवंडर

बताया जा रहा है कि सोमवार को नीतीश कुमार पटना मेट्रो की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में यह वीडियो और उस पर उठे सवाल बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के लिए सिरदर्द बन गए हैं। मेट्रो लॉन्च से ठीक पहले सीएम की सेहत पर चर्चा ने माहौल को और पेचीदा बना दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है-क्या नीतीश कुमार की तबीयत वाकई ठीक नहीं है या यह सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है? वीडियो की असली हकीकत सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि इस वायरल क्लिप ने बिहार की सियासत को एक नया मोड़ दे दिया है।
जहां तेजस्वी यादव इसे "बिहार के भविष्य की चिंता" बता रहे हैं, वहीं जेडीयू और बीजेपी इसे "निराधार और राजनीतिक स्टंट" करार दे रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले सामने आया यह विवाद, आने वाले दिनों में बिहार की सियासत को और गर्माने वाला साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+