Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Rich Candidates Results: टॉप-10 अमीर उम्मीदवारों में से सिर्फ 4 ही जीते, बाहुबली समेत देखें कुबेर LIST

Bihar Election 2025 Rich Candidates Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड लहर ने साबित कर दिया कि पैसा ही सबकुछ नहीं होता। चुनाव आयोग और ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार के टॉप-10 सबसे अमीर उम्मीदवारों में से सिर्फ 4 ही जीत सके। इनमें ज्यादातर की संपत्ति सैकड़ों करोड़ में है, लेकिन NDA की 'डबल इंजन' लहर ने कई कुबेरों की हवा निकाल दी।

NDA ने कुल 202 सीटें जीतकर इतिहास रचा। BJP अकेले 89, JDU 85, जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया। RJD 25, कांग्रेस 6, लेफ्ट 2 सीटें ही बचा पाई। आइए जानते हैं जीत का ताज किन कुबेरों के सिर?

Bihar Rich Candidates Results

Bihar Election Top 10 Rich Candidates Results:: सिर्फ 4 को मिली जीत की चाबी

यहां ADR के आधार पर टॉप-10 सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट और उनका चुनावी नतीजा:-

रैंक नाम विधानसभा सीट पार्टी कुल संपत्ति (लगभग) जीते/हारे
1
रण कौशल प्रताप सिंह लौरिया विकासशील इंसान पार्टी ₹369 करोड़ हारे
2
नीतीश कुमार (अन्य) गुरुआ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति ₹250 करोड़ हारे
3
कुमार प्रणव alias प्रणय मुंगेर BJP ₹171 करोड़ जीते (+18,750 वोट)
4
राज किशोर गुप्ता महाराजगंज निर्दलीय ₹137 करोड़ हारे
5
अनंत कुमार सिंह (बाहुबली) मोकामा JDU ₹100 करोड़+ जीते (+28,206 वोट)
6
डॉ. कुमार पुष्पांजय बरबीघा JDU ₹94 करोड़+ जीते (+25,493 वोट)
7
अरुण कुमार तरापुर RJD ₹83 करोड़+ हारे
8
संदीप कुमार सिंह alias गोपाल मनेर जन सुराज पार्टी ₹90 करोड़ हारे
9
मनोरमा देवी बेलागंज JDU ₹76 करोड़+ जीते (+2,882 वोट)
10
दीपक यादव नरकटियागंज RJD ₹75 करोड़+ हारे

Rich Candidates Results List Highlights : जीतने वाले 4 कुबेर

  • कुमार प्रणव- Kumar Pranav (BJP, मुंगेर) - ₹171 करोड़, 9 केस, पोस्ट ग्रेजुएट। RJD को 18,750 वोटों से हराया।
  • अनंत सिंह- Anant Singh (JDU, मोकामा) - ₹100 करोड़+, 28 क्रिमिनल केस। बाहुबली की वापसी, RJD की वीणा देवी को 28,206 वोटों से पछाड़ा।
  • डॉ. कुमार पुष्पांजय (JDU, बरबीघा) - ₹94 करोड़+, PhD होल्डर, क्लीन इमेज (0 केस)। कांग्रेस को 25,493 वोटों से हराया।
  • मनोरमा देवी- Manorama Devi- (JDU, बेलागंज) - ₹76 करोड़+, 3 केस। RJD को मामूली 2,882 वोटों से शिकस्त दी।

बाकी 6 कुबेरों को हार का सामना करना पड़ा। इसमें VIP, RLJP, निर्दलीय और जन सुराज के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

Bihar Elections 2025: मैसेज साफ- बिहार ने चुना 'सुशासन', नहीं 'कुबेरशासन'

इस चुनाव में पैसा और बाहुबल से ज्यादा नीतीश-मोदी की जोड़ी चली। टॉप-10 अमीरों में से 6 की हार से साबित हो गया कि बिहार की जनता अब सिर्फ विकास और स्थिरता चाहती है। NDA की इस प्रचंड जीत ने 2025 में नीतीश कुमार की पांचवीं पारी लगभग पक्की कर दी है।

कुल मिलाकर, बिहार ने फिर साबित किया - यहां लहर ही सबकुछ तय करती है, करोड़ों नहीं!

अपडेट: आंकड़े ECI और ADR रिपोर्ट पर आधारित। अंतिम आधिकारिक नतीजे जारी।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Kaun Jita-Kaun Hara: एनडीए को बहुमत-नीतीश के 'नगीनों' में ये सुपरहिट, कौन जीता-हारा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+