Bihar Election: 'बेटा को मुख्यमंत्री बना दें नीतीश कुमार', बिहार चुनाव से पहले राबड़ी देवी ने क्यों कहा ऐसा?
Bihar Election 2025 (RJD leader Rabri Devi): बिहार में एक के बाद एक हत्याओं और बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में "जंगल राज" की वापसी हो गई है और अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़कर अपने बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।
राबड़ी देवी ने सोमवार (21 जुलाई) को मीडिया से कहा, ''बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। अपराध इस कदर बढ़ गया है कि देश और दुनिया इसे देख रही है। ऐसे में नीतीश कुमार को अपने बेटे को जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए।" राबड़ी देवी ने भोजपुरी में कहा, ''नीतीश जी इस्तीफा दे चाहे ना दें अपन बेटा के मुख्यमंत्री बना दें।'' राबड़ी देवी साल 2000 से 2005 तक बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश जी का बेटा संभालेगा सारा कुछ। युवा है बेटा निशांत कुमार। हालांकि निशांत कुमार ने राजनीति में आने की बात से खुद इनकार किया है।

VIDEO | On deteriorating law and order situation in Bihar, RJD leader Rabri Devi says, "Whether Bihar CM Nitish Kumar resigns or not, he should handover his responsibilities to his son."
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/nEqgN5pum0
राबड़ी देवी बोलीं- हम तो पहले भी कहे थे नीतीश जी का माथा काम नहीं कर रहा!
राबड़ी देवी ने कहा,
''बिहार में तो अपराध काफी बढ़ गया है। देश और दुनिया देख रहा है, बिहार में क्या हो रहा है। लॉ एंड ऑर्डर किसी काम का नहीं है। हालात इतने बिगड़ गए हैं। नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय भी है लेकिन उनसे कुछ संभल नहीं पा रहा है। नीतीश कुमार को इसकी जिम्मेदारी अपने बेटे को सौंप देनी चाहिए। हम तो पहले भी कहे थे नीतीश जी का माथा (दिमाग) काम नहीं कर रहा है। बेटे को बना दें मुख्यमंत्री।''
Patna, Bihar: Former CM Rabri Devi says, "... Crime has increased significantly in Bihar. The situation has deteriorated to such an extent that the whole country and the world are watching. Nitish Kumar should hand over the responsibility to his son" pic.twitter.com/EQuYyILyY3
— IANS (@ians_india) July 21, 2025
बिहार में बढ़ते अपराधों से मचा हड़कंप
हाल ही में बिहार में कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें कारोबारी गोपाल खेमका, चंदन मिश्रा और दो स्थानीय नेताओं की हत्या शामिल है। सबसे ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां एक को अस्पताल के आईसीयू में ही गोलियों से भून दिया गया।
इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पांच हथियारबंद हमलावरों को आईसीयू में घुसकर फायरिंग करते देखा गया।
केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के सहयोगी चिराग पासवान ने भी कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा, "अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ती वारदातें चिंता का विषय हैं। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है।
राबड़ी देवी ने चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल
राबड़ी देवी ने बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) अभियान पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जानबूझकर लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहा है। राबड़ी देवी ने कहा, "बिहार के करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जो रोजगार के लिए बाहर गए हैं। ये लोग ना तो बिहार के बाहर के हैं और ना ही देश के बाहर के नागरिक। चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर यह कर रहा है, जो पूरी तरह गलत है।"
22 वर्षों के बाद बिहार में चल रहा यह विशेष अभियान चुनावी सूची से फर्जी और अपात्र नामों को हटाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन विपक्ष का दावा है कि इससे लाखों वास्तविक मतदाता वंचित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications