Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'तेजस्वी बिहार के नायक नहीं, खलनायक हैं', नित्यानंद राय का बड़ा हमला, बोले- जंगलराज लौटाने का सपना अधूरा रहेगा

Bihar Election 2025 (Nityanand rai) : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले राजनीति अपने चरम पर है। महागठबंधन और एनडीए के बीच जुबानी जंग अब और तीखी होती जा रही है। बुधवार (O5 नवंबर) को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आरजेडी नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा, "तेजस्वी बिहार के नायक नहीं, खलनायक हैं।"

नित्यानंद राय ने यह बयान उन पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया जिनमें तेजस्वी को "बिहार का नायक" बताया गया था। उन्होंने कहा कि यह वही बिहार है जिसने जंगलराज, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार और लूट का दौर देखा है, और जनता फिर उस दौर में लौटना नहीं चाहती।

Bihar Election 2025

"तेजस्वी यादव का सपना 2020 में भी अधूरा रह गया था"

नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव हर चुनाव में मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन जनता उन्हें हमेशा नकार देती है। उन्होंने कहा, "2020 में भी 7 से 10 नवंबर के बीच तेजस्वी ने ऐसे ही सपने देखे थे, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया। इस बार भी वही होगा।"

नित्यानंद राय ने दावा किया कि तेजस्वी राघोपुर सीट से हार जाएंगे और मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार से साफ होने जा रहा है क्योंकि लोगों ने तय कर लिया है कि वे "जंगलराज" नहीं बल्कि "विकासराज" चाहते हैं।

"कांग्रेस खत्म, युवाओं की नौकरी चुराई गई"

नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस खत्म हो चुकी है। जहां-जहां कांग्रेस गई, वहां तुष्टिकरण की राजनीति फैली। आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर बिहार के युवाओं की नौकरियां छीनीं, वोटर लिस्ट में घुसपैठियों को जगह दी।" नित्यानंद राय ने कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

नित्यानंद राय बोले- 'मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही'

नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार के विकास की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले का बिहार याद कीजिए, "भय, पलायन, टूटी सड़कें, खराब स्कूल और अस्पताल-सब कुछ तबाह था। लेकिन अब हर गांव में बिजली पहुंची है, सड़कें बनी हैं, लोग रोजगार पा रहे हैं।"

नित्यानंद राय ने कहा कि पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर एनडीए को बहुमत देगी और बिहार में विकास की यात्रा जारी रहेगी।

चुनाव में मुख्य मुकाबला

इस बार के चुनाव में मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच है। एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम (से), और रालोमो शामिल हैं, जबकि महागठबंधन की अगुवाई आरजेडी कर रही है। उनके साथ कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), सीपीआई(एमएल) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जैसे दल हैं।

इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी इस बार सभी 243 सीटों पर ताल ठोंक रही है। मतगणना 14 नवंबर को होगी और उसके बाद तय होगा कि बिहार के सिंहासन पर कौन बैठेगा विकास का चेहरा या जंगलराज का साया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+