Bihar Election 2025: लालू यादव या नीतीश कुमार-कौन है बिहार का सबसे अमीर नेता? आंकड़े हैरान करने वाले

Nitish kumar Lalu Yadav Net Worth: बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की संपत्ति और रुतबे की चर्चा भी तेज होने लगी है। राजनीति में किसके पास कितना असर है, इसका अंदाजा अक्सर उनकी दौलत और लाइफस्टाइल से भी लगाया जाता है। बिहार की सियासत के दो सबसे बड़े नाम-लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार-इन दिनों इसी वजह से सुर्खियों में हैं।

एक तरफ हैं लालू, जिनका परिवार दशकों से बिहार की राजनीति पर हावी रहा है, वहीं दूसरी तरफ हैं नीतीश, जिन्होंने लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालकर खुद को सबसे बड़ा खिलाड़ी साबित किया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन दोनों दिग्गजों में किसके पास ज्यादा दौलत है? किसके पास आलीशान घर, लग्ज़री गाड़ियां और कीमती गहनों का खजाना है? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Nitish kumar Lalu Yadav Net Worth

लालू यादव की संपत्ति: परिवार संग अपार दौलत का साम्राज्य (Lalu Yadav Net Worth)

🔹 बिहार की सियासत में "लालू फैक्टर" हमेशा ही चर्चा का केंद्र रहा है। सिर्फ राजनीति ही नहीं, उनकी और उनके परिवार की संपत्ति भी लोगों की नजरों में रहती है। चुनावी हलफनामों के मुताबिक, लालू यादव और उनके परिवार के पास करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। पटना और दिल्ली में आलीशान मकान, पैतृक गांव फुलवरिया की जमीन-जायदाद और रांची स्थित घर उनकी सबसे बड़ी पूंजी मानी जाती है।

🔹 इसके अलावा, उनके परिवार के सदस्यों-तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती-के पास भी करोड़ों रुपये की संपत्ति है। गाड़ियों की बात करें तो यादव परिवार के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें एसयूवी से लेकर प्रीमियम ब्रांड तक शामिल हैं। यही वजह है कि चुनाव आते ही लालू की संपत्ति का हिसाब-किताब हमेशा सुर्खियों में रहता है।

Nitish kumar Lalu Yadav Net Worth

🔹 लालू प्रसाद यादव की नेट वर्थ: लालू यादव ने आखिरी बार साल 2009 में चुनाव लड़ा था। उस वक्त के हलफनामे के मुताबिक लालू यादव के पास 3 करोड़ 21 लाख रुपये की संपत्ति थी। वहीं 16 लाख रुपये की देनदारी थी।

🔹 लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की संपत्ति 17 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना हलफनामा दाखिल करते समय लगभग ₹15.82 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। वहीं तेजस्वी यादव की संपत्ति 5 करोड़ रुपये है।

Nitish kumar Lalu Yadav Net Worth

नीतीश कुमार की संपत्ति (Nitish Kumar Net Worth)

🔹 नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये है। नीतीश कुमार के पास केवल 21,052 रुपये नकद और लगभग 60,811.56 रुपये बैंक में जमा हैं।

🔹 नीतीश कुमार की चल संपत्ति (Movable Assets) लगभग 16,97,741.56 रुपये की है, जबकि अचल संपत्ति (Immovable Assets) लगभग 1.48 करोड़ रुपये की है। नीतीश कुमार के पास सिर्फ एक आवासीय फ्लैट है, जो कि नई दिल्ली के द्वारका स्थित एक कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में है।

🔹 तुलना करें तो 2023 में नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये के आसपास थी, जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल थी। इस डिटेल से साफ है कि मुख्यमंत्री की संपत्ति मुख्यत अचल संपत्ति में केंद्रित है और उनके पास ज्यादा नकद या बैंक बैलेंस नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+