बेगूसराय में नीतीश ने दिखाया विकास का रिपोर्ट कार्ड, बोले- 'पहले फालतू सरकार थी, हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे'
Bihar Election 2025 (Nitish Kumar): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में जनसभा की। इस दौरान मंच पर जेडीयू, बीजेपी और लोजपा (रा.) के उम्मीदवार मौजूद थे। नीतीश ने चुनावी माहौल में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और पुराने दौर को याद करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
''पहले फालतू सरकार थी, शाम को लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे''
नीतीश कुमार ने अपने भाषण की शुरुआत पुराने बिहार की तस्वीर दिखाकर की। उन्होंने कहा, "पहले वाली सरकार में बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। न सड़क थी, न बिजली, न शिक्षा की व्यवस्था। हर तरफ भय और अराजकता का माहौल था। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे, कोई कानून-व्यवस्था नहीं थी। वो सरकार फालतू थी, जिसने जनता के लिए कुछ नहीं किया।"

🔹 नीतीश कुमार बोले- हमने बिहार को डर और हिंसा से निकाला है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद कानून का राज कायम हुआ और आज बिहार में लोग रात में भी बेखौफ घूम सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमने बिहार को डर और हिंसा से निकालकर विकास की राह पर लाया है।''
नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं-चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य या महिला सशक्तिकरण। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद सिर्फ सत्ता में रहना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन बेहतर बनाना है। बिहार अब वैसा नहीं है जैसा 20 साल पहले था।" उन्होंने जनता से अपील की कि "झगड़े की राजनीति से दूर रहकर विकास की राजनीति को मौका दें।"
🔹नीतीश कुमार बोले- ''कब्रिस्तान और मंदिर दोनों की घेराबंदी कराई''
नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने हर धर्म के लोगों के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा, ''हमने 2006 में कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई, ताकि विवाद न हों। इसके बाद 2016 में 60 साल से पुराने हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई। हमारी सरकार ने किसी एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए काम किया है।''
सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी नीतियां सद्भाव और सामाजिक एकता पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, ''हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं, किसी को अलग नहीं करते।''
🔹 ''10 लाख नौकरी दी, अब 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे''
रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "2020 में हमने वादा किया था कि 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे। अब 10 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं और 40 से 50 लाख लोगों को रोजगार मिला है। अब हमने तय किया है कि अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे।"
उन्होंने कहा कि बिहार में अब उद्योग और निवेश के रास्ते खुल रहे हैं। हम चाहते हैं कि युवा प्रदेश में ही काम करें और बिहार आत्मनिर्भर बने।
🔹 "महिलाओं ने बिहार की तस्वीर बदली"
नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी अपनी उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा, "2006 में हमने पंचायतों में 50% आरक्षण दिया, 2013 में पुलिस में 35% और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया। आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है।"
उन्होंने आगे कहा कि 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर 'जीविका समूह' की शुरुआत की गई थी। सीएम नीतीश ने कहा, ''उस समय कुछ हजार महिलाएं थीं, आज 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। ये बिहार की सबसे बड़ी ताकत हैं।''
-
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications