Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए NDA में सीटों का गणित लगभग फाइनल! क्या है BJP-JDU का प्लान?

Bihar Election 2025 (NDA Seat Sharing): भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार में राजनीतिक माहौल गर्म है। साल के आखिर में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन (INDIA Bloc) में प्रदेश की 243 विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। महागठबंधन में फिलहाल अभी सीट बंटवारे का फार्मूला तय नहीं हो पाया है। लेकिन खबरें हैं कि NDA सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो चुका है।

NDA में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दो बड़ी पार्टियां हैं, इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(RV), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM), और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) जैसे घटक दल शामिल है। ये सभी दल अपने-अपने हिस्से को लेकर सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक इस चुनाव में जेडीयू और भाजपा लगभग बराबरा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Bihar Election 2025

Take a Poll

किस आधार पर NDA में होगा सीटों का बंटवारा?

रिपोर्ट के मुताबिक 243 सीटों पर इस बार भाजपा और जेडीयू में 50-50 होगा। जी हां, खबर है कि दोनों पार्टियों को आधी-आधी सीट (लगभग 121 सीट) दी जाएगी। अपने-अपने हिस्से में से ही भाजपा और जेडीयू सहयोगी दलों को कितनी सीट देनी है, इसपर फैसला करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को जेडीयू अपने कोटे में से सीट देगी। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को कितनी सीटें देनी है, इसका फैसला भाजपा करेगी।

सूत्रों के मुताबिक JDU अपने 121 सीटों में से 100 से 103 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और बाकी सहयोगी दलों को दे सकती है। जेडीयू अपने हिस्से में HAM और RLSP को 10-10 सीटों से ज्यादा नहीं देगी। भाजपा के भी लगभग 100 से 110 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है क्योंकि LJP(RV) ने 15 से 20 सीटों की मांग की है।

हालांकि राजनीति में कुछ भी तय नहीं होता है। अभी इस सीटों के गणित में भी कई बार जोड़-घटाव किए जाएंगे। इस बार NDA ने सीटों का बंटवारा उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता के आधार पर करेगा। हर दल से कहा गया है कि वे अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करके रखें ताकि उनकी जीत की संभावना के आधार पर सीटों का आवंटन किया जा सके। NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ भी सकता है क्योंकि भाजपा और जेडीयू के अलावा अन्य सहयोगी दल सीटों की मांग ज्यादा कर रहे हैं। कुल मिलाकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीटों का बंटवारा इतना आसान नहीं होने वाला है। गठबंधन में संतुलन बनाए रखन मुश्किल हो सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पिछला प्रदर्शन

2020 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 74 सीटें जीती थीं, जबकि JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़कर 43 सीटें हासिल की थीं। LJP(RV) ने उस समय अकेले चुनाव लड़ा था और केवल 1 सीट जीत पाई थी, लेकिन उसने JDU को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया था। वहीं हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से 4 जीत पाई। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को नौ सीटें मिली थी और वो भी 4 जीत पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+