Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने जारी की 14 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
Bihar Election 2025 (Lok Janshakti Party (Ram Vilas) candidate List): चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार चुनाव 2025 के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की। चिराग पासवान की घोषित पहली सूची में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं और करीबी चेहरों को टिकट मिला है। इस सूची में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय और उनके भांजे सीमांत मृणाल का नाम शामिल है।
सीमांत, पूर्व मंत्री धनंजय पासवान के बेटे हैं, जिन्हें हाल ही में नीतीश सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। दरौली (अनु.जाति) से विष्णु देव पासवान, गरखा (अनु.जाति) से सीमांत मृणाल को टिकट दिया है। परबत्ता विधानसभा सीट से बाबुलाल शौर्य, पालीगंज से सुनील कुमार और ब्रह्मपुर से हुलास पांडे को टिकट दिया है।

लोजपा की पहली लिस्ट: देखें 14 उम्मीदवारों कौन-कौन
🔹गोविन्दगंज: राजू तिवारी
🔹सिमरी बख्तियारपुर: संजय कुमार सिंह
🔹दरौली (अनु.जाति): विष्णु देव पासवान
🔹गरखा (अनु.जाति): सीमांत मृणाल
🔹साहेबपुर कमाल: सुरेन्द्र कुमार
🔹बखरी (अनु.जाति): संजय कुमार
🔹परबत्ता: बाबुलाल शौर्य
🔹नाथनगर: मिथुन कुमार
🔹पालीगंज: सुनील कुमार
🔹ब्रह्मपुर: हुलास पांडे
🔹डेहरी: राजीव रंजन सिंह
🔹बलरामपुर: संगीता देवी
🔹मखदुमपुर: रानी कुमारी
🔹ओबरा: प्रकाश चन्द्र
गौरतलब है कि एनडीए गठबंधन में लोजपा (रामविलास) के हिस्से में 29 सीटें आई हैं। वहीं, भाजपा और जदयू दोनों को 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इसके अलावा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलएम) और हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) को 6-6 सीटें दी गई हैं। इस संतुलित सीट बंटवारे से एनडीए ने सभी सहयोगियों को साथ रखने की रणनीति पर मुहर लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications