Bihar Election LIVE: तेजस्वी यादव बोले- बिहार की जनता बदलाव चाहती है, NDA ने 20 साल तक बिहार को धोखा दिया
Bihar Election 2025 LIVE Update: बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और सीएम फेस पर जारी खींचतान के बीच सहमति बनते दिख रही है। महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। शाह सीवान, बक्सर, बिहारशरीफ, मुंगेर और खगड़िया में सभाएं करेंगे, जबकि जेपी नड्डा भी गोह और पातेपुर में रैलियां करेंगे। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग है और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

बिहार चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए लाइव वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर।
LIVE Feed
मीसा भारती बोलीं- बिहार में सीएम योगी का क्या काम है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, "बिहार में योगी आदित्यनाथ का क्या काम है? आप उत्तर प्रदेश में कुछ जातियों को गालियां देते हैं, फिर भी आप उन्हीं समुदायों से वोट मांगने यहां आते हैं? दानापुर की जनता ने मन बना लिया है, और यहाँ से महागठबंधन उम्मीदवार की जीत निश्चित है। एनडीए गठबंधन के अंदर कुछ भी ठीक से नहीं चल रहा है। बिहार में पलायन रोकने की ज़रूरत है, यहाँ रोज़गार की ज़रूरत है... क्या आपने एनडीए के किसी चुनावी मंच पर बिहार में कारखाने लगाने या व्यापार बढ़ाने की कोई घोषणा सुनी है?"
बिहार की जनता बदलाव चाहती है: तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार की जनता बदलाव चाहती है। लोग बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अपराध से मुक्ति चाहते हैं। राज्य की जनता पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई वाली सरकार चाहती है। बिहार की जनता निवेश चाहती है, उद्योग चाहती है... ताकि राज्य का विकास हो। एनडीए ने 20 साल तक बिहार को धोखा दिया। वे अब इस सरकार को नहीं देखना चाहते। बदलाव निश्चित है। "
जेपी नड्डा बोले- मैं बिहार के अंधकार के उस युग को जानता हूं
बिहार औरंगाबाद पर दौरे पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "बहुत कम लोग जानते हैं कि मेरा जन्म पटना, बिहार में हुआ था। मैंने अपने बचपन के 20 साल बिहार में बिताए। मैं अंधकार के उस युग को जानता हूं, और मैं प्रकाश के इस युग को भी देखता हूं... आज, यह चुनाव स्पष्ट रूप से एनडीए के साथ 'विकास' और महागठबंधन के साथ 'विनाश' दिखाता है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 'विकास' की ओर बढ़ने वाली सरकार है, और ये नए घोषित सीएम चेहरे और उनकी पार्टी 'विनाश' के अलावा कुछ नहीं हैं... पिछले 20 वर्षों में, नीतीश कुमार के आशीर्वाद से और पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी के आशीर्वाद से, बिहार तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है... अगर मैं वंदे भारत ट्रेनों की बात करूं, तो 44 में से 26 वंदे भारत ट्रेनें बिहार से निकलती हैं और बिहार से होकर गुजरती हैं।"
जो लोग सिर्फ गड़बड़ करते हैं, उन्हें वोट मत दीजिएगा: नीतीश कुमार
छपरा के मांझी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से NDA प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, “जो लोग सिर्फ गड़बड़ करते हैं, उन्हें वोट मत दीजिएगा।” नीतीश ने याद दिलाया कि 2005 से पहले बिहार में शाम ढलते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद विकास का दौर शुरू हुआ। उन्होंने कहा, “अगर हमें मौका मिला, तो विकास के काम लगातार जारी रहेंगे।”
अगर आप उनकी आलोचना करेंगे तो आपको जेल हो जाएगी: अशोक गहलोत बोले
महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "देश और राज्य में बन रहे हालात से चिंतित होना स्वाभाविक है, अगर आप उनकी आलोचना करेंगे तो आपको जेल हो जाएगी। तो देश क्या चाहता है? देश बिहार को देख रहा है जहाँ चुनाव होने वाले हैं, स्थिति बहुत गंभीर है। किसान हों, मजदूर हों या आम आदमी, सभी परेशान हैं। लोग बदलाव चाहते हैं, हमारे सामने एक चुनौती है, हमारे सामने एक ऐसी ताकत खड़ी है जिसने लोकतंत्र का मुखौटा पहना हुआ है, पिछला महागठबंधन स्थानीय था और तेजस्वी जी कुछ ही वोटों से सरकार बनाने से चूक गए थे।"
मुकेश सहनी बोले- भाजपा ने हमारी पार्टी को तोड़ा
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं...वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है।"
आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने है: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "आगामी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की आधारशिला तब रखी गई थी जब राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ SIR और अन्य मुद्दों पर लगभग 17 महीने तक मतदाता अधिकार यात्रा की थी..."
मुकेश सहनी बोले- महागठबंधन मजबूत है
मुकेश सहनी ने कहा कि वह इस दिन का तीन साल से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने जिस तरह उनकी पार्टी को तोड़ा था, उसी वक्त उन्होंने ठान लिया था कि जब तक भाजपा को सबक नहीं सिखाएंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। सहनी ने कहा कि अब महागठबंधन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और एकजुट है।
महागठबंधन के होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस पर क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "आज इन लोगों की पहली प्रेस वार्ता हो रही है जिसमें ये शायद बताएंगे कि इन्होंने चीजों को सुधारने का प्रयास किया है। लेकिन जिस तरीके से महागठबंधन के घटक दलों ने अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते अपने गठबंधन को ही तिलांजलि देने का काम किया। आज की प्रेस वार्ता में ही देख लीजिए सिर्फ एक ही नेता का चेहरा दिखाई दे रहा है। ये गठबंधन धर्म की मर्यादा का पालन करना नहीं है।"
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर क्या बोले मनोज कुमार झा?
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "जनता बहुत कुछ तय करती है। मैं यह बार-बार कहता रहा हूं, और आज फिर दोहरा रहा हूं कि जनता ने 2020 में बड़े पैमाने पर विद्रोह के माध्यम से परिणाम तय किया, जिसमें हम पोस्टल बैलेट में हेरफेर के बाद चुनाव हार गए। यह संभव है कि आज लोगों की रुचि इस बात पर पुष्ट होगी कि एक साझा दृष्टिकोण कैसे प्रदर्शित किया जाता है यह एक तय विषय है। सबके मन में, सबके होठों पर।"
'तेजस्वी के चेहरे को सीएम के तौर पर पहले ही जनता मंजूरी दे चुकी है'
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं, "बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी है। बिहार की जनता जानती है कि वो 243 सीटों पर तेजस्वी यादव के वादों, इरादों और संकल्पों पर वोट करने वाली है। जनता तेजस्वी यादव के चेहरे को सीएम के तौर पर पहले ही मंजूरी दे चुकी है। बाकी औपचारिकताएं हैं, वो भी पूरी हो जाएंगी। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री मान लिया है। बिहार की जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा है।"
महागठबंधन की सेहत सुधरने वाली नहीं है: राजीव रंजन प्रसाद
RJD नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने की अटकलों पर JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "महागठबंधन की सेहत सुधरने वाली नहीं है। अगर तेजस्वी यादव की इतनी स्वीकार्यता होती तो एक दर्जन सीटों पर आपस में लड़ाई न होती... वो मुख्यमंत्री का चेहरा बनें या न बनें महागठबंधन की बड़ी हार होगी।"
तेजस्वी का वादा—जीविका दीदियों को स्थाई करने से लेकर MAA और BETI योजना तक
बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी जाएगी। संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने MAA योजना (मकान, अन्न, आमदनी) और BETI योजना (बेनिफिट, एजुकेशन, ट्रेनिंग, इनकम) शुरू करने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications