Bihar Election LIVE: बेगुसराय में बोले PM मोदी-'महालठबंधन में अटक, लटक, भटक और झटक दल है'
Bihar Election 2025 LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की। उसके बाद समस्तीपुर और बेगुसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मौजूद हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी बिहार में रैलियों और बैठकों में व्यस्त हैं, जबकि तेजस्वी यादव ने भी आज प्रचार अभियान शुरू किया है।

बिहार चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के लाइव ब्लॉग में
LIVE Feed
LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती बोले- 'तेजस्वी पहले अपना गठबंधन बचाए'
तेजस्वी यादव के बयान पर LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, "तेजस्वी यादव अपना गठबंधन तो बना नहीं पाए हैं, सरकार कहां से बनाएंगे? लगता है कि उनका सपना संभावित मुख्यमंत्री ही बनकर रहने का है। NDA गठबंधन सीटों का बंटवारा करके मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है... महागठबंधन को पहले अपनी एकजुटता तय करनी चाहिए।"
पीएम मोदी बोले- 'छठ महापर्व की इस शुभ बेला में मैं बिहार हूं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुसराय में कहा, "मेरा सौभाग्य है कि छठ महापर्व की इस शुभ बेला में मुझे आप सभी परिवारजनों के दर्शन का अवसर मिला है। मेरी कामना है कि छठी मईया का आशीर्वाद बिहार पर, हम सभी पर इसी तरह बना रहे।''
'RJD बीते 2 दशक में कोई चुनाव नहीं जीती'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुसराय में कहा, "RJD बीते 2 दशक में कोई चुनाव नहीं जीती, लेकिन अपने अहंकार में अटकी हुई है। इसी अहंकार में इन्होंने JMM को झटक दिया। कांग्रेस 35 साल से बिहार में RJD की पिछलग्गू बनी हुई है, इस बार RJD ने उसको फिर पटक दिया। इन लोगों ने VIP को भी भटका दिया और लेफ्ट के जो दल हैं, उनको लटका दिया।''
PM मोदी बोले- 'महालठबंधन में अटक, लटक, भटक और झटक दल है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुसराय में कहा, "एक तरफ NDA है जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है। दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं। इस महालठबंधन में अटक दल है, लटक दल है, भटक दल है, झटक दल है और पटक दल है।"
केंद्रीय मंत्री बोलीं- महागठबंधन के पास न नीति है, न नीयत
'महागठबंधन' पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "महागठबंधन खत्म हो चुका है, अब उनके पास न नीति है, न नीयत और न ही नेता... बिहार में NDA की सरकार फिर से सत्ता में आ रही है और NDA के जरिए बिहार ने विकास की जो गति हासिल की है, जनता चाहती है कि फिर से NDA की सरकार बने।"
JDU नेता बोले- नीतीश कुमार ही अगली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "भ्रष्टाचारी, बेईमान, चार्जशीटेड लोगों को जनता किसी सूरत में तख्त सौंपने नहीं जा रही। बिहार की अगुवाई नीतीश कुमार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हैं और अगली सरकार के मुख्यमंत्री भी वही होंगे।"
'RJD-कांग्रेस को अपने अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता'
पीएम मोदी समस्तीपुर रैली में बोले, ''आरजेडी और कांग्रेस को अपने अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है। इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है। जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती। आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण, एक उद्योग के रूप में फले-फूले। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।''
'लालू ने सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया है', रैली में बोले नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "बिहार की पिछली सरकार ने बिहार के लोगों के विकास के लिए कभी कुछ नहीं किया...जब उन्हें (लालू प्रसाद यादव) सत्ता से हटाना पड़ा, तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया...उन्होंने अपने परिवार के लिए काम किया...हम हमेशा एनडीए के साथ रहेंगे।"
'मोदी गुजरात में कारखाने लगवाते हैं और बिहार में जीत चाहते हैं'
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, '...प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कारखाने लगवाते हैं और बिहार में जीत चाहते हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है...हम बिहारी हैं, हमें 'बाहरी' से डर नहीं लगता...'
तेजस्वी यादव बोले- मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे
रैली को संबोधित करते हुए, राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा, "मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लोगों की आवाज उठाएंगे। हम अन्य धर्मों और समाज के वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले और अधिक उपमुख्यमंत्री भी बनाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications