Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार खेसारी यादव लाल की पत्नी चंदा देवी लड़ेंगी चुनाव, RJD इस सीट से देगी टिकट

Bihar Election 2025: (khesari lal yadav Wife) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रंग अब और चटख हो गया है। इस बार मुकाबला सिर्फ सियासी दलों का नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारों-खेसारी लाल यादव और पवन सिंह-का भी दिखने लगा है। जहां एक ओर पवन सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं अब खबर है कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी मांझी विधानसभा सीट से राजद (RJD) की प्रत्याशी हो सकती हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

सारण जिले की मांझी विधानसभा सीट पर फिलहाल CPIM विधायक सत्येंद्र यादव काबिज हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर उनके खिलाफ जनता में नाराजगी की खबरें हैं। यही वजह है कि राजद इस बार यहां से किसी मजबूत उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में है। पार्टी का झुकाव चंदा देवी की तरफ है, जो न केवल खेसारी लाल यादव की पत्नी हैं बल्कि खुद भी सामाजिक कामों में सक्रिय मानी जाती हैं। इस सीट पर 'यादव बनाम यादव' का मुकाबला तय माना जा रहा है, और खेसारी फैक्टर इसे और हाई प्रोफाइल बना देगा।

Bihar Election 2025 khesari lal yadav Wife

खेसारी का बयान: 'पत्नी राजद से, दोस्त बीजेपी में, मुझे कोई कंफ्यूजन नहीं'

जब मीडिया ने खेसारी से पूछा कि क्या उन्हें कंफ्यूजन होगा, क्योंकि उनकी पत्नी राजद से चुनाव लड़ सकती हैं और दूसरी ओर पवन सिंह बीजेपी में हैं, तो खेसारी का जवाब था, "मुझे क्यों कंफ्यूजन होगा? मैं दोनों का हूं। किसी का पति हूं, तो किसी का भाई भी हूं। रिश्ते हमारे बहुत प्यारे हैं। राजनीति में कोई दोस्त-दुश्मन नहीं होता।" खेसारी ने यह भी कहा कि राजनीति में इमोशन नहीं, सिर्फ पॉलिटिक्स और पावर होता है।

पवन सिंह की वापसी और खेसारी की प्रतिक्रिया

हाल ही में पवन सिंह की बीजेपी में वापसी ने बिहार की राजनीति को और गर्मा दिया है। पहले लोकसभा चुनाव में उन्होंने NDA उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसकी वजह से उपेंद्र को हार का सामना करना पड़ा। माना जा रहा था कि उनकी राहें बीजेपी से अलग हो गई हैं, लेकिन हाल की मुलाकातों ने इस चर्चा को खारिज कर दिया।

खेसारी ने इस पर कहा, "पवन सिंह पहले गायक थे, अब राजनेता हो गए हैं। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। वो उस समय भी सही थे और अब भी सही हैं।"

क्या पवन सिंह करेंगे 'भाभी' के लिए प्रचार?

पत्रकारों ने खेसारी से यह भी पूछा कि क्या पवन सिंह उनकी पत्नी चंदा देवी के लिए प्रचार करेंगे। इस पर खेसारी ने मुस्कुराते हुए कहा, "ये तो उन्हें तय करना होगा कि वो अपने भाभो के लिए आएंगे या नहीं। भाई के लिए भाई आया था, अब भाभो के लिए भैंसुर आएंगे या नहीं, ये उन्हीं पर निर्भर है।" इस जवाब ने चुनावी हलचल को और मजेदार बना दिया है।

भोजपुरी फैन बेस होगा बंटा?

भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की टक्कर किसी से छुपी नहीं है। अब अगर राजनीति में भी दोनों आमने-सामने आते हैं तो इसका असर उनके भोजपुरी फैन बेस पर भी पड़ेगा। एक ओर बीजेपी का स्टार पावर, दूसरी ओर राजद के टिकट पर खड़ी होंगी चंदा देवी, जिनके पीछे खेसारी का समर्थन भी रहेगा। इससे पूर्वांचल और सारण इलाके की राजनीति और भी रोमांचक होने वाली है।

स्टार पावर से चमकेगा चुनावी मैदान

बिहार चुनाव 2025 में वैसे तो जातीय समीकरण और गठबंधन की राजनीति हावी रहती है, लेकिन इस बार भोजपुरी स्टार पावर भी बड़ा फैक्टर बनने जा रहा है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकार राजनीति में उतरकर न सिर्फ अपने-अपने प्रशंसकों को लामबंद करेंगे बल्कि चुनावी हवा को भी बदल सकते हैं। अगर चंदा देवी वास्तव में मांझी सीट से उम्मीदवार बनती हैं तो मुकाबला बेहद हाईप्रोफाइल होगा और यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार की सियासत में इस बार मनोरंजन और राजनीति का संगम देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+