Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election: 'मुझे मंजूर है यदमुल्ला होना', खेसारी लाल फिर हुए आगबबूला, निरहुआ और पवन सिंह को दिया जवाब

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65% से अधिक मतदान के बाद, अब रणभूमि दूसरे और अंतिम चरण के लिए तैयार है, जिसमें राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

यह चरण पश्चिमी और पूर्वी चंपारण से लेकर मिथिलांचल और सीमांचल जैसे अति-महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करता है, जो अगली सरकार के भाग्य का निर्णायक फैसला करेंगे।

पहले चरण में मिले बंपर वोटिंग से उत्साहित, एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य दिग्गज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

khesari lal yadav

'खेसारी के आने के बाद सरकार बदल जाएगी'
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद सिंगर-एक्टर और छपरा असेंबली सीट से RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने निरहुआ और पवन सिंह पर पलटवार किया है। ANI से बातचीत के दौरान खेसारी ने कहा कि, 'पहले चरण में हमें 100 में से 100 मिलेंगे। कोई और नहीं है। खेसारी के आने के बाद सरकार बदल जाएगी। मैं तेजस्वी का छोटा भाई हूं, और हमें हमेशा उनका प्यार और आशीर्वाद मिला है।

मुझे 'यदमुल्ला' कहलाने में कोई दिक्कत नहीं
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं उन सबको (NDA नेताओं को) चार दिन में पागल कर दूंगा। मैं उन सबको पागल घोषित करवा दूंगा। अगर मैं बेहतर बिहार के लिए बोलता हूं, तो मुझे 'यदमुल्ला' कहा जाता है। मुझे 'यदमुल्ला' कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर मैं शिक्षा और पलायन रोकने की बात करता हूं, और वे मुझे 'यदमुल्ला' कहते हैं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'

इस बीच जब एक पत्रकार ने खेसारी से सवाल किया कि निरहुआ कह रहे हैं कि खेसारी लाल यादव का नाम अहंकारी लाल यादव होना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी भाषा की गरिमा देखिए। बड़े भाई होकर किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बेहतर बिहार, बेहतर शिक्षा और पलायन रोकने की बात करने पर वह मुझे यदमुल्ला कहते हैं तो मुझे मंजूर है यदमुल्ला होना।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+