Bihar Election: पहले चरण का चुनाव प्रचार बंद, 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग, किस-किस जिले में होंगे मतदान?
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। मंगलवार (04 नवंबर) शाम पांच बजे के बाद पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया। अब 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। उम्मीदवारों ने आखिरी दिन तक रैलियों और रोड शो के जरिए मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब मैदान जनता के हाथ में है।
पहले चरण में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा इन 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इसमें पटना की 14 सीटें शामिल हैं, जैसे दीघा, फतुहा, मनेर, मसौढ़ी, बांकीपुर, पालीगंज और बाढ़। वहीं भोजपुर में आरा और शाहपुर जैसे हॉट सीटों पर निगाहें टिकी रहेंगी।

🔹 बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा
1. पटना जिला
मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ (SC), मसौढ़ी (SC), पालीगंज, बिक्रम
2. भोजपुर जिला
आरा, अगिआंव, शाहपुर, बड़हरा, जगदीशपुर, तरारी, संदेश
3. बक्सर जिला
बक्सर, डुमरांव, राजपुर, ब्रह्मपुर
4. गोपालगंज जिला
बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (SC), हथुआ
5. सीवान जिला
जिरादेई, दरौली (SC), रघुनाथपुर, दरौंधा, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, महारागंज, सीवान
6. सारण जिला
एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढौरा, छपरा, गड़खा (SC), अमनौर, परसा, सोनपुर
7. मुजफ्फरपुर जिला
गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (SC), सकरा (SC), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज
8. वैशाली जिला
राजापाकर, महुआ, महनार, राघोपुर, वैशाली, लालगंज, हाजीपुर, पातेपुर (SC)
9. दरभंगा जिला
कुशेश्वरस्थान (SC), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले
10. समस्तीपुर जिला
कल्याणपुर (SC), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (SC), हसनपुर
11. मधेपुरा जिला
आलमनगर (SC), बिहारीगंज, मधेपुरा, सिंहेश्वर (SC)
12. सहरसा जिला
सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा (SC), महिषी, सहरसा
13. खगड़िया जिला
परबत्ता, बेलदौर, अलौली (SC), खगड़िया
14. बेगूसराय जिला
चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (SC)
15. मुंगेर जिला
जमालपुर, मुंगेर, तारापुर
16. लखीसराय जिला
सूर्यगढ़ा, लखीसराय
17. शेखपुरा जिला
बरबीघा, शेखपुरा
18. नालंदा जिला
हरनौत, अस्थावां, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, राजगीर, बिहारशरीफ
🔹 कहां कितने बजे तक होगा मतदान? जानिए पूरी व्यवस्था
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि पांच विधानसभा क्षेत्रों सहरसा की सिमरी बख्तियारपुर और महिषी, मुंगेर की तारापुर, मुंगेर और जमालपुर में सभी बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर भी मतदान इसी समयसीमा में संपन्न होगा। बाकी सभी क्षेत्रों में वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।
🔹 अवकाश का ऐलान, ताकि हर मतदाता डाल सके वोट
6 नवंबर को मतदान दिवस के रूप में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। यानी जिन लोगों को मतदान का अधिकार है उन्हें अपने-अपने संस्थानों से वेतन सहित छुट्टी मिलेगी। यह व्यवस्था निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों पर लागू होगी।
🔹 मतदान के लिए मान्य होंगे 12 पहचान पत्र, ये रखें साथ
मतदान केंद्र पर पहचान के लिए 12 दस्तावेज मान्य होंगे। इनमें शामिल हैं- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सरकारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसद या विधायक पहचान पत्र और UDID कार्ड। इसके अलावा NPR के तहत जारी स्मार्ट कार्ड को भी मान्यता दी गई है।
🔹 ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग का सख्त प्रतिबंध
चुनाव आयोग ने ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल पर सख्त रोक लगाई है। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक कोई भी चैनल या पोर्टल सर्वे या पोल रिजल्ट प्रकाशित नहीं कर सकेगा। वहीं 6 नवंबर सुबह 7 बजे से लेकर 11 नवंबर शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल के आयोजन या उसके परिणामों के प्रसारण पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications