Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव कब होंगे? 2 से 3 चरणों में होगी वोटिंग, जानें क्या लेटेस्ट अपडेट

Bihar Election 2025 Date And Time: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। दिवाली और छठ त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीख तय की जाएंगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है...इसलिए चुनावी प्रक्रिया उससे पहले कराई जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव नवंबर के शुरुआत में कराए जा सकते हैं...क्योंकि दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को है और छठ का त्योहार 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में बिहार में चुनाव इसके बाद ही कराए जाएंगे। पूरी संभावना है कि वोटिंग तीन चरणों में होगी और 15 नवंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया खत्म करा ली जाएगी...ताकि नई सरकार का गठन 22 नवंबर तक आराम से कराया जा सके।

Bihar Election 2025 Date And Time

Bihar Chunav 2025: बिहार का राजनीतिक माहौल क्या कहता है?

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन (पूर्व में महागठबंधन) के बीच होने की संभावना है। दोनों ही गठबंधन चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं और मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना रहे हैं।चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक तारीखों की घोषणा के बाद, राजनीतिक गतिविधियां और भी तेज हो जाएंगी। अभी तक आए चार चुनावी सर्वे में एनडीए के जीत का अनुमान दिखाया गया है लेकिन नीतीश कुमार की लोकप्रियता कम हुई है।

बिहार चुनाव 2025: वोटर लिस्ट अपडेट और डिजिटल डैशबोर्ड की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग

🔴 चुनाव आयोग की योजना है कि हर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को आधिकारिक पहचान पत्र प्रदान किया जाए, ताकि वे घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का काम प्रभावी ढंग से कर सकें।

🔴 इसके साथ ही राज्य में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एक खास अभियान चलाया जाएगा। इसका मकसद है कि 18 साल या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा सकें, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

🔴 चुनाव आयोग की एक और बड़ी पहल के तहत जल्द ही एक इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड शुरू किया जाएगा। इस डैशबोर्ड के जरिए चुनाव से संबंधित सभी प्रमुख सेवाएं और जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, जिससे मतदाताओं, अधिकारियों और राजनीतिक दलों सभी को आसानी होगी।

🔴 चुनाव आयोग का फोकस इस बार पारदर्शिता, पहुंच और डिजिटल सुविधा बढ़ाने पर है, जिससे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सुचारु और भरोसेमंद तरीके से कराया जा सके।

🔴 चुनाव आयोग की टीम जून 2025 में दो बार बिहार का दौरा करने वाली है। इस दौरान चुनाव आयोग कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देगा।

2020 में कब हुए थे बिहार विधानसभा चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में तीन चरणों में हुआ था और 2025 में चुनाव पांच चरणों में हुआ था। बिहार में 71 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण के लिए वोटिंग 28 अक्टूबर 2020 को, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 विधानसभा सीटों के लिए और तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 7 नवंबर 2020 को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर 2020 को हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+