Bihar Election 2025: अरविंद केजरीवाल और चंद्रशेखर महागठबंधन और NDA में से किसे देंगे झटका?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इंडिया अलायंस और एनडीए के साथ जनसुराज भी मैदान में है। इसके अलावा, बीएसपी ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अब आम आदमी पार्टी और चंद्रशेखर ने भी चुनाव में उतरने की पुष्टि कर दी है। नगीना सांसद ने कहा है कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इंडिया गठबंधन से अलग होने का ऐलान करते हुए कह दिया है कि पार्टी मजबूती से बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के मैदान में उतरने से महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आम तौर पर देखा गया है कि आप ने दूसरे राज्यों में कांग्रेस और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों के ही वोट में सेंध लगाई है। बीजेपी को सीधे तौर पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

Bihar Election 2025

यह भी पढ़ें: बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर फूटा Chirag Paswan का गुस्सा, कह दी ऐसी बात, NDA में मच सकता है घमासान

Bihar Election 2025: 100 सीटों पर लड़ेगी आजाद पार्टी

चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसमें से 60 सीटों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। चंद्रशेखर ने खुद ही दावा किया है कि 40 सीटें ऐसी हैं जिन पर सीधे तौर पर महागठबंधन से मुकाबला होगा। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि उनकी पार्टी का इंडिया गठबंधन के साथ सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए समझौता हुआ था। अगर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारती है, तो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इससे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और सहयोगी दलों को ही हो।

यह भी पढ़ें: Nathnagar Assembly Seat: बिहार चुनाव 2025 से पहले गहराता सियासी संघर्ष, RJD और JDU के बीच कांटे की टक्कर!

बीजेपी ने साधा केजरीवाल पर निशाना

केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनके ऐलान के साथ ही बीजेपी को इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि कपटीवाल पंजाब और दिल्ली में सिर मुंडाने के बाद अब बिहार में अकेले चुनाव लड़ने के लिए आ रहे हैं। अब यह चुनाव नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि आखिरकार केजरीवाल और चंद्रशेखर दोनों किसे नुकसान पहुंचाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+