Bihar Chunav से पहले शीर्ष अधिकारियों की अहम बैठक, 320 IAS, 60 IPS दिल्ली तलब
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
आयोग ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव और देशभर में सात विधानसभा उपचुनावों के लिए कुल 470 अधिकारियों को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है। इन अधिकारियों में IAS, IPS और अन्य सेवा के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें जनरल ऑब्जर्वर, पुलिस ऑब्जर्वर और व्यय ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया जाएगा। ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान निगरानी और आचार संहिता पालन सुनिश्चित करेंगे।

470 अधिकारियों की तैनाती और जिम्मेदारियां
चुनाव आयोग के अनुसार, नियुक्त 470 अधिकारियों में 320 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 60 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 90 अन्य सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी जनरल ऑब्जर्वर, पुलिस ऑब्जर्वर और व्यय ऑब्जर्वर के रूप में कार्य करेंगे। इनका मुख्य काम चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना, आचार संहिता के उल्लंघन को रोकना और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर नजर रखना होगा। आयोग का कहना है कि इन अधिकारियों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाई जाएगी।
इन सभी अधिकारियों की दिल्ली में ब्रीफिंग होगी
चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी अधिकारियों की 3 अक्टूबर को दिल्ली में ब्रीफिंग होगी। इस दौरान उन्हें चुनावी प्रक्रिया, आचार संहिता और चुनाव संबंधी कानूनों की जानकारी दी जाएगी। ब्रीफिंग के अगले ही दिन, 4 अक्टूबर को आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी और वहां की चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी। इस कदम से चुनाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियंत्रण सुनिश्चित होगा।
ये भी पढे़ं: Education of Bihar CM: कौन हैं बिहार के अब तक के सबसे पढ़े लिखे सीएम? किसके पास है कौन-सी डिग्री?
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 तक
मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसी कारण इस साल नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारियों की निगरानी से उम्मीदवार और पार्टियों के आचार संहिता पालन में सुधार होगा और मतदाताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।
कब होगा तारीखों का ऐलान?
बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। आम तौर पर चुनाव आयोग, विधानसभा के कार्यकाल समाप्त होने से पहले 30-45 दिन का समय लेकर चुनाव की तारीखों की घोषणा करता है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी और इस दौरान चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किए जाने की संभावना है।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav Survey: इस नए सर्वे से होगी सारी पार्टियों को टेंशन, एक्सिस माई इंडिया के CMD ने गिनाए ये कारण
-
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications