बिहार में आज से चुनाव प्रचार करने आ रहे यूपी CM योगी और भाजपाध्यक्ष नड्डा, तेजस्वी करेंगे 9 जनसभाएं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों के प्रचार-प्रसार में तेजी आ गई है। आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की भी ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी। नड्डा की बात की जाए तो वो आज से दो दिन तक चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके अलावा वे एनडीए के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

Bihar election 2020: Publuc-meeting-program of UP CM Yogi, JP Nadda, Tejaswi yadav and Nitish Kumar

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Yogi Adityanath ने Kashmir, Terrorism और JNU कार्ड खेला | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी की बिहार में 3 सभाएं
    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज से भाजपा के बतौर फायर ब्रांड नेता बिहार दौरे पर रहेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 3 जनसभाएं होंगी। योगी की पहली जनसभा कैमूर में दोपहर के 12 बजे होगी। इसके बाद वे अरवल और रोहतास में एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बिहार के लिए लखनऊ से उड़ान भरेंगे। कैमूर में 12 बजे, दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और रोहतास के विक्रम गंज में 3.15 बजे रैली को संबोधित करेंगे। इस तरह सीएम योगी की 20 अक्टूबर को 3 सभाएं होंगी।

    Bihar election 2020: Publuc-meeting-program of UP CM Yogi, JP Nadda, Tejaswi yadav and Nitish Kumar

    तेजस्वी अकेले ही करेंगे 9 विधानसभाएं
    वहीं, लालू यादव के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव आज खुद 9 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि, तेजस्वी मंगलवार को पूर्वाह्न 10.15 बजे अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के स्टेडियम गढ़नी, पूर्वाह्न 11 बजे तरारी विधानसभा क्षेत्र के तरारी, दोपहर 11.40 बजे गांधी मैदान औरंगाबाद, 12.25 बजे कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के वभण्डी खेल मैदान, अपराह्न 1.10 बजे इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुना मैदान में सभा करेंगे।

    नीतीश करेंगे 5 जनसभाएं संबोधित
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी होंगे। जदयू की ओर से कहा गया है कि, उनकी पहली सभा गोपालगंज के उच्च विद्यालय मैदान भोरे में होगी। उसके बाद दूसरी सभा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के हरिराम महाविद्यालय मैदान, मैरवां में और तीसरी सभा रघुनाथपुर के उच्च विद्यालय मैदान राजपुर में होगी। फिर, चौथी सभा जहानाबाद के उच्च विद्यालय मैदान सिकरिया में और 5वीं सभा मसौढ़ी के गांधी मैदान में होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+