Bihar Election 2020: पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से 4 बार की जेडीयू विधायक और मंत्री बीमा भारती का इंटरव्यू, देखिए...
पटना। बिहार की 234 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से तारिखों का कोई ऐलान नहीं किया गया है। इसी बीच, वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया ने पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट से चार बार की जेडीयू विधायक और गन्ना मंत्री बीमा भारती से खास बातचीत की है।

Recommended Video

आपको बता दें कि भीमा भारती ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में की थी। साल 2000 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय जीतने वाली भीमा भारती ने बाद में राजद के साथ चलने का फैसला किया और राजद में शामिल हो गई। हालांकि 2005 आते-आते भारती ने जेडीयू की सदस्यता ले ली। भीमा भारती साल 2000 से रुपौली विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रही है। हालांकि 2005 के आम चुनाव में वो लोजपा शंकर सिंह से हार गई थी। बाद में फिर इसी साल (2005) में इन्होंने जेडीयू से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करवाई। वे तब से यहां की विधायक है।












Click it and Unblock the Notifications