'मर्यादा पुरुषोत्तम पैगंबर मोहम्मद', बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बयान पर भड़की BJP, कहा- दिमागी दोष है

Bihar Education Minister Chandrashekhar on Prophet Muhammad: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद को 'मर्यादा पुरूषोत्तम' कहा है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कहा है कि, इनको दिमागी दोष हो गया है।

नालंदा के हिलसा में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पहुंचे चंद्रशेखर ने सभा को संबोधित करते हुए अटपटा बयान दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। बता दें कि हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान राम को 'मर्यादा पुरूषोत्तम' के नाम से संबोधित किया जाता है।

Bihar Education Minister Chandrashekhar on Prophet Muhammad

चंद्रशेखर ने कहा, "जब दुनिया में शैतानवाद बढ़ गया, ईमान खत्म हो गया, बेईमान और शैतान ज्यादा हो गए, विश्वास समाप्त हो गया, बेईमान लोग और शैतान चारों ओर थे। तब मध्य एशिया के क्षेत्र में ईश्वर ने ईमान लाने के लिए एक शानदार मर्यादा पुरुषोत्तम पैगंबर मोहम्मद साहब को पैदा किया।''

चंद्रशेखर ने आगे कहा, ''जिसके बाद इस्लाम आया ईमान वालों के लिए, इस्लाम आया बेईमानी और शैतानी के खिलाफ, लेकिन बेईमान वाले अपने आप को मुसलमान कहते हैं तो इसकी इजाजत खुदा नहीं देता है।''

भाजपा ने की आलोचना

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान की भाजपा ने आलोचना की है। चंद्रशेखर द्वारा पैगंबर मोहम्मद की तुलना 'मर्यादा पुरूषोत्तम' से करने के तुरंत बाद, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राजद धर्म और जाति के नाम पर उन्माद फैलाकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है।

बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, 'बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर दिमागी दोष का शिकार हो गए हैं। राजद न तो हिंदू का है और ना ही मुसलमान का। राजद सिर्फ लालू यादव के परिवार का गुलाम है।'

भाजपा नेता अरविंद सिंह ने कहा, 'बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर कभी रामचरित मानस पर बोलते हैं, तो कभी पैगंबर मोहम्मद पर निशाना साधते हैं। ये सिर्फ और सिर्फ लोगों को लड़ाकर वोट बैंक की सियासत करते हैं और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+