बिहार में दिल्ली के कंझावला जैसी घटना, 70 साल के बुजुर्ग को 8 KM तक घसीट ले गई कार
बिहार में 70 साल के बुजुर्ग एक कार में फंस गया। लेकिन कार चालक ने संवेदनहीनता की हद पार कर दी। बुजुर्ग को कार से करीब 8 किलोमीटर तक घसीटा जाता रहा।

Bihar hit and run: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 70 साल के बुजुर्ग को कार से करीब 8 किलोमीटर तक घसीटा जाता रहा है। मामले मे कार्रवाई कर रही पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए। पुलिस कार के मालिक की तलाश कर रही है।
घटना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से गुजर रही एक कार में 70 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह फंस गया था। हादसे के बाद करीब 8 किलोमीटर तक घसीटती रही। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर चौधुर के रूप में हुई है। कोटवा थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एनएच 27 से लगे सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। पिपराकोठी पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। चालक समेत कार में सवार सभी फरार हैं। कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
पूर्वी चंपारण की घटना दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन की केस जैसी है। जिसमें आरोपियों ने युवती अंजली सिंह को कार में फंसने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटा जाता रहा। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शंकर चौधुर साइकिल से बंगरा चौक के पास एनएच 27 पार कर रहा था, तभी गोपालगंज कस्बे की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग कार के बोनट पर जा गिरा। लेकिन कार नहीं रुकी।
कार ना रुकते देख बुजुर्ग ने अपने बचाव के लिए वाइपर को पकड़ लिया। कथित तौर पर चिल्लाता रहा और कार रोकने की गुहार लगाता रहा। आसपास के लोगों ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को रोकने के लिए आवाज लगाई और उसका पीछा भी किया। लोगों को पीछा करते देख उसने कोटवा के कदम चौक के पास उसने अचानक ब्रेक लगा दी। शंकर चौधुर कार के सामने गिर गया और कार चालक उसे रौंदते हुए भाग गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications