दुल्हन ने शादी से किया इनकार तो चीख-चीखकर बोला दूल्हा- हां, मैं रोज पीता हूं...

Bihar news, बिहार। बिहार में शराबबंदी का पोल खोलता एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में शादी करने पहुंचा एक दूल्हा शराब के नशे में पकड़े जाने पर चीख-चीखकर ऐलान कर रहा है कि उसने शराब पी रखी है और वो रोज पीता है। वीडियो सारण जिले के तरैया थाना इलाके के डुमरी-छपिया गांव का बताया जा रहा है। बीते 8 मार्च की रात मुफस्सिल थाना के मगाईडीह गांव से बारात आई थी। मांगलिक गीत के साथ दरवाजा लगा और फिर दूल्हा प्रिंस कुमार जयमाला स्टेज पर पहुंचा।

दुल्हन के साथ ही अजीबोगरीब हरकतें

दुल्हन के साथ ही अजीबोगरीब हरकतें

जयमाला मंच पर जयमाला हो रहा था तभी दूल्हे ने दुल्हन के साथ अजीबोगरीब हरकत करनी शुरू कर दी। मंच पर मौजूद दुल्हन की सहेलियों को दूल्हे पर शक हुआ तो उन्होंने दुल्हन को पूरी बात बताई, लेकिन किसी तरह जयमाला की रस्म अदा हो गई। इसके बाद मंडप में थोड़ी नोकझोंक के बाद निरीक्षण की रस्म भी अदा हो गई।

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

जब सारी विधियों और रस्मों के बाद दूल्हे ने आधी रात में मड़वे में प्रवेश किया तो दुल्हन की सहेलियों ने फिर मजाक किया, जिसका जवाब दूल्हे ने लड़खड़ाते हुए अलग लहजे में किया। तबतक दुल्हन भी मड़वे में पहुंची, जहां दूल्हे के मुंह से शराब की गंध आते ही दुल्हन भड़कते हुए उठी और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिवारवालों को भी माजरा समझते देर नहीं लगी। उन्होंने दुल्हन का साथ देते हुए शराबी लड़के के साथ शादी से इनकार कर दिया।

चीख-चीखकर बोला दूल्हा- रोज पीता हूं

चीख-चीखकर बोला दूल्हा- रोज पीता हूं

मामला बिगड़ता देख दूल्हे ने पहले तो शराब पीने से इनकार किया, लेकिन खुद को उलझता देख उसने चीख-चीखकर और धौंस दिखाते हुए रोज शराब पीने की बात कही। लड़केवालों ने भी दोनों की शादी कराने की काफी कोशिश की, लेकिन दुल्हन के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बेरंग वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+