शराब तस्करी का शक, पुलिस की टक्कर और युवक की जान चली गई! बिहार से सामने आया दर्दनाक घटना

Madhubani liquor smuggling accident: बिहार के मधुबनी जिले में शनिवार तड़के लगभग 4 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां डायल 112 की पुलिस ने शराब तस्करी के शक में दो युवकों की बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि एक की जान चली गई और दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यहां तो पीछा करते-करते मौत तक पहुंचा दिया गया वो भी बिना मुकदमा, बिना सवाल, सीधे 'फैसला'। इस घटना के बाद से ही लोगों में भारी गुस्सा का माहौल है।

Bihar Dial 112 police incident Madhubani

क्या है मामला?

बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरोखर पुल के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि शराब तस्करी के संदेह में डायल 112 की पुलिस दो युवकों का पीछा कर रही थी। पुलिस की गाड़ी ने भागती बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर शराब से भरी तीन बोरियां भी बरामद हुईं, जिससे शराब तस्करी की पुष्टि होती है।

पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के बाद पुलिस न तो रुकी, न ही घायल की मदद की, बल्कि आरोप है कि मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस मौके से फरार हो गई। दोनों युवक सीतामढ़ी जिले के सिंगियाही गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Assembly Election: पटना की दीवारों पर 'पोस्टर पॉलिटिक्स’, NDA की वापसी’ बनाम RJD की तेजस्वी क्रांति

ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा और घायल को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

ये भी पढ़ें IPS Transfer Bihar: बिहार चुनाव से पहले बदले 12 आईपीएस, ब्यूटी विद ब्रेन नवजोत सिमी का तबादला कहां?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+