Bihar: नीतीश कुमार पर बयान देने वाले RJD विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तेजस्वी यादव की कड़ी प्रतिक्रिया
RJD विधायक सुधाकर सिंह के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे और RJD अध्यक्ष लालू जी के अलावा कोई भी महागठबंधन और पार्टी नेतृत्व पर टिप्पणी नहीं करेगा, उसे भाजपा का एजेंट माना जाएगा।

Tejashwi Yadav Statement on RJD MLA Sudhakar Singh: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक के बाद एक लगातार हमला करने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह पर डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव भड़के हुए नजर आए हैं। पटना में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह के मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बिना नाम लिए उनको भाजपा का एजेंट बताया है।
बढ़ सकती हैं RJD विधायक की मुश्किलें
नीतीश कुमार पर बयान देने वाले RJD विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के राष्ट्रीय अधिवेशन में तय हुआ था कि मेरे और RJD अध्यक्ष लालू जी के अलावा कोई भी महागठबंधन और पार्टी नेतृत्व पर टिप्पणी नहीं करेगा, कोई ऐसा करता है तो उसे भाजपा की नीतियों का समर्थक माना जाएगा।
Recommended Video
महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार: तेजस्वी
अपने बयान में तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि एक बात साफ हो जानी चाहिए कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं। ऐसे में अगर कोई उनके खिलाफ टिप्पणी कर रहा है तो साफ है कि वो बीजेपी की नीतियों का समर्थन कर रहा है। इसमें किसी तरह का शक नहीं होना चाहिए। ऐसे में अब अपने बयान के लिए तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह पर कार्रवाई होने के संकेत दे दिए हैं।
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह सीएम पर हमलावर
दरअसल, बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से ही आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार पर हमलावर है। नए विमान की खरीद से लेकर शिखंडी और नाइट वॉचमैन वाले बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। इतना ही नहीं जब नीतीश कुमार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने लगा कि उनको राजद वाले खुद देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications