बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री कोरोना की चपेट में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाबंदियां बढ़ाईं
पटना। सर्वाधिक आबादी वाले राज्यों में शुमार बिहार में आमजन के अलावा राजनेता भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं। यहां के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों की जांच रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। आज सुबह बताया गया कि, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और उप मुख्यमंत्नी तारकिशोर प्रसाद वायरस से संक्रमित हैं। जबकि बिहार के उत्पाद मंत्री सुनील कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
Recommended Video

बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई पाबंदियां लागू करा दी हैं। वायरस के नए और पुराने वैरिएंट के प्रसार में तेजी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समाज सुधार यात्रा भी स्थगित कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री आवास में काम करने वाला एक रसोइया कोरोना संक्रमित हो चुका है। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कई डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि मांझी के अलावा, जिन लोगों की जांच रिपोर्ट 'कोरोना पॉजिटिव' आई उनमें उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित शामिल हैं। बता दें कि, दीपा मांझी के पति संतोष सुमन हैं, जो राज्य में नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

राज्य में 5 दिन में 160% बढ़े केसेज
आंकड़ों से पता चलता है कि, बिहार में जनवरी के शुरुआती 3 दिन में ही कोरोना ने एक माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल दिसंबर के 31 दिन में 673 नए मामले आए थे, तो जनवरी के सिर्फ 3 दिन में ही 977 नए केस आ गए हैं। आज यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications