Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बता दिया, कब खोलेंगे अपनी पगड़ी, जानिए

Bihar Political News: बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ नई सरकार बना ली है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद यह चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या अब युवाओं को रोज़गार मिलेगा। या फिर से वादों का लॉलीपॉप मिलेगा। सियासी चर्चाओं के बीच बिहार के नवनियुक्त डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बड़ा ऐलान किया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 48 घंटे में बिहार की सियासी फ़िज़ा बदल गई। जदयू (नीतीश कुमार) की तरफ़ से ऑफर दिया गया तो उनके साथ सरकार में शामिल हो गए। सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया कि जदयू को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary told when will he remove his turban

जदयू और भाजपा का गठबंधन 1996 से है। अब बिहार में डबल इंजन की सरकार आई है, सारे अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोज़गार दिया जाएगा। इस बाबत जल्द ही बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बिहार का विकास होने के साथ ही राजस्व में भी इज़ाफ़ा होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में जनता ने जो हमें मत दिया, हम उसका सम्मामन करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव भी हम लोग जीतने वाले हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेरे लिए दूसरी मां है। विरोधी दल के नेता के रूप में मुरेठा (पगड़ी) बांधा था। पार्टी की इज़्ज़त के लिए अगर मुझे सिर मुंडवाना पड़े तो उसके लिए भी तैयार हूं। सम्राट चौधरी ने कहा कि अयोध्या जा रहा हूं, वहीं बाल कटवाऊंगा।

मतलब यह साफ हो गया कि अब सम्राट चौधरी अयोध्या जाकर अपने पगड़ी खोलने वाले हैं। विपक्ष में होने की वजह से मुरेठा बांधा था, अब सत्ता में हैं। पार्टी के सम्मान के लिए वह अपनी पगड़ी भी खोलने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+