IAS इंटरव्यू के बाद BIG BOSS- 11 में पहुंची मामूली चपरासी की बेटी
Colors TV के शो से पहले जो प्रोमो जारी किया था उसमें ज्योति सिर्फ एक ही बात कहते नजर आ रही थी कि 'एक मामूली चपरासी की बेटी के सपने भी मामूली हों, ये जरूरी नहीं'...
पटना। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि बंद आंखों से सपना देखना और खुली आंखों से उसे पूरा करने में जमीन आसमान का फर्क होता है। कुछ इसी तरह का हाल बिहार की रहने वाली ज्योति का है जो एक मध्यम परिवार की लड़की है और उसने भी बंद आंखों से पर्दे पर जाने का सपना देखा था। जिसे अब खुले आंखे से पूरा करेगी और इसे पूरा देश देखेगा। बिहार की रहने वाली ज्योति अब कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले पॉपुलर शो बिग बॉस के 11वें सीजन में एक और बिहारी चेहरा के रूप में दिखने जा रही है जो ना तो कोई सेलिब्रिटी है और ना ही बड़े घर की रहने वाली बल्कि वो एक चपरासी की बेटी है और उसका कहना है कि एक मामूली चपरासी की बेटी के सपने भी मामूली हों, ये जरूरी नहीं। सिर्फ इंसान के सपने बड़े होने चाहिए, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आइए जानते हैं ज्योति के बारे में कुछ खास बातें...

कोई जिंदगी नहीं होती मामूली
आपको बता दें की राजधानी पटना के मसौढ़ी की रहने वाली ज्योति कुमारी एक साधारण परिवार की लड़की है, जिसके पिता चपरासी की नौकरी करते हैं। चपरासी की नौकरी कर पूरे परिवार का जीवन यापन करने वाले ज्योति के पिता साधारण होने के बाद भी अपनी बेटी को लगातार आगे बढ़ने के लिए हौसला देते रहे। इसी का नतीजा था कि गरीब होने के बाद भी ज्योति ऊंचे ख्वाब और अपने दम पर मुकाम हासिल करने की कोशिश में हमेशा लगी हुई रहती थी। उसका सलेक्शन कलर TV के Bigg Boss 11 में हो गया है। Colors TV के शो से पहले जो प्रोमो जारी किया था उसमें ज्योति सिर्फ एक ही बात कहते नजर आ रही थी कि 'एक मामूली चपरासी की बेटी के सपने भी मामूली हों, ये जरूरी नहीं'...

तो क्या कहना है ज्योति के घर वालों का...?
ज्योति के घरवालों का कहना है कि वो बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी एक्टिव थी और अपने दम पर कुछ करने का हौसला उसके भीतर था। इसी के कारण उसने 10वीं और 12वीं में टॉप पोजीशन हासिल किया था। और तो और वो यूपीएससी के इंटरव्यू तक का सफर तय कर चुकी है। अब यूपीएससी की परीक्षा हो या बिग बॉस में एंट्री वो उन लाखों लड़कियों के सपनों का प्रतिनिधित्व करेगी जो गांव से शहर जाकर बंद आंखों से कुछ करने का सपना देखते हैं। बिग बॉस के सीजन 11 के लिए आयोजित ग्रैंड प्रीमियर में जुड़वा 2 के स्टार्स वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू के साथ ज्योति भी मंच पर पहुंचीं। ज्योति ने सलमान खान को उनकी तस्वीरों के कलेक्शन को लाल रंग के रैपर में गिफ्ट किया। सलमान ने रैपर को खोला जिसमें उनकी तस्वीरों का कोलाज बना हुआ था।

दाऊद के रिश्ते भी बनेंगे घर का हिस्सा
बता दें की ज्योति बिग बॉस के 11 सीजन में 1 अक्टूबर को एंट्री करेगी, जहां वो सीजन की थीम पड़ोसियों पर बेस्ड है। जिस तरह पिछली बार बिग बॉस में सेलिब्रिटी के साथ कुछ आम लोग नजर आए थे। उसी तरह इस बार भी शो में समान सेलिब्रिटी कॉन्ट्रैक्ट के अलावा 4 पड़ोसियों को रखा गया है। जिसमें एक ज्योति भी शामिल है। इस शो में ज्योति के साथ-साथ हरियाणा की चर्चित सिंगर सपना चौधरी नोएडा की साध्वी दुर्गा और मुंबई के जुबेर खान रहेंगे जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के दमाद है।
-
Bihar Board 12th Topper List 2026: आदित्य प्रकाश साइंस के टॉपर, आर्ट्स-कॉमर्स में किसने मारी बाजी? देखें लिस्ट -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications