बिहार में कोराना का हॉटस्पॉट बना सीवान, एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित
सीवान। बिहार में कोरोना वायरस के 12 नए मरीज मिले हैं, जिनमें सीवान के एक ही परिवार के दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 12 नए मरीजों के मिलने के साथ ही बिहार में अब कुल 51 कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं। बिहार का सीवान जिला अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। सीवान के इस घर में कुछ दिन पहले एक युवक ओमान से लौटा था। ओमान से आने के बाद युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

सीवान में गुरुवार को मिले मामलों में 10 लोग एक ही परिवार के हैं। 10 में सात महिलाएं और दो पुरुष व एक बच्चा शामिल हैं। इनमें शामिल चार महिलाओं में सभी की उम्र 12 से 29 साल के बीच में बतायी जा रही है। दूसरे सैंपल में इसी परिवार की तीन अन्य महिलाएं, जिनकी आयु 50 वर्ष 12 वर्ष और 20 वर्ष है तथा एक पुरुष, जिनकी आयु 30 वर्ष बतायी जा रही है। वहीं, एक10 वर्षीय लड़का भी शामिल है, की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
Recommended Video
जो युवक ओमान से लौटा था उसी से ही परिवार में दस लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं। बिहार में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या प्रशासन को चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि सीवान में कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध 601 मरीजों का सीवान से सैंपल निकाल कर बुधवार को पटना जांच के लिए भेजा गया है। अब तक 419 लोगों की आयी रिपोर्ट में 403 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव तथा छह लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
सीवान में मंगलवार को नगर परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में सैनिटाइजर स्प्रे करने को लेकर सफाई कर्मियों के बीच स्प्रे मशीन दिया गया, जिसमें सभी वार्डों के सफाई कर्मी नगर पर्षद में शामिल थे। नगर सभापति सिंधु सिंह ने बताया कि सशक्त समिति की बैठक में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए शहर के सभी वार्डों को सैनिटाइज कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसको लेकर सभी वार्डों के सफाई कर्मियों को स्प्रे मशीन का वितरण किया गया।
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे












Click it and Unblock the Notifications