बिहारः 1109 नए मामले के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हजार के पार

पटना। बिहार में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सूबे में मंगलवार को 1109 लोगो कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 28 हजार 564 हो गई है। पटना चार हजार से अधिक संक्रमितों वाला राज्य का पहला जिला बन गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1206 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब तक 18,741 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट एक बार फिर बढ़ कर 65.61% हो गया है। इधर पिछले 24 घंटे में 11 और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गयी।

Recommended Video

    Coronavirus: बिहार में BJP के MLC की मौत,पटना AIIMS में तोड़ा दम,सीएम ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    bihar coronavirus update 1109 new case of covid 19 on tuesday

    बता दें कि बीते मंगलवार को पटना एम्स में भाजपा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की कोरोना के चलते मौत हो गई। सुनील कुमार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से ही पटना एम्स में भर्ती थे। सुनील कुमार सिंह दरभंगा जिले के रहनेवाले थे। MLC की मौत के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बीजेपी एमएलसी सुनील कुमार सिंह एक हफ्ते पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

    bihar coronavirus update 1109 new case of covid 19 on tuesday

    आठ जुलाई से लेकर अब तक 13 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने से अधिक हो गए और आंकड़ा 28,564 तक जा पहुंचा है। हर दिन सामने आ रहे कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर औसतन 1148 नये मामले सामने आ रहे हैं। आठ जुलाई को 749 मामले सामने आए और आंकड़ा 13274 तक पहुंच गया। 9 जुलाई को 704 नये मामलों के साथ 13978, 10 जुलाई को 352 मामलों के साथ 14330, 11 जुलाई 709 नये मामलों के साथ 15039, 12 जुलाई को 1266 नये मामलों के साथ ही 16305, 13 जुलाई को 1116 नये मामलों के साथ 17421, 14 जुलाई को 1432 नए मामलों के साथ संख्या 18853 पहुंच गई थी।

    इसके बाद 15 जुलाई को 1320 नये केस के साथ 20173, 16 जुलाई के दोपहर दो बजे तक 1385 के साथ 21558, 17 जुलाई को 1742 नये मरीजों के साथ 23300, 18 जुलाई को 1667 संक्रमित मिलने के साथ ही 24967, 19 जुलाई को 1412 नये मरीजों के साथ 26379, 20 जुलाई को 1076 नये मामलों के साथ ही 27455 एवं 21 जुलाई को कोविड पॉजिटिव के 1109 मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 28,564 पहुंच गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+