बिहार में CM नीतीश कुमार आज से कर रहे अपने चुनावी अभियान की शुरुआत, 2 दिन में 35 सीटों के लिए वर्चुअल रैली

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। आज से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। नीतीश वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे। 2 दिनों के भीतर उनका फोकस 35 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करने पर होगा। जिसमें वह एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलाने की भी अपील करेंगे।

Bihar CM nitish kumar election campaign with virtual rally,

Recommended Video

    Bihar Election 2020: PM Modi-Nitish Kumar की एक साथ रैली का ब्लू प्रिंट तैयार | वनइंडिया हिंदी

    सत्ताधारी जद-यू के लीडर्स के मुताबिक, नीतीश कुमार 14 अक्टूबर से हेलीकॉप्टर के जरिए जनसभाओं को संबोधित करने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे। हालांकि, अभी यह तय होना है कि 14 तारीख को उनकी जनसभा कहां-कहां होगी। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि जमुई-झाझा के इलाके से वह अपनी जनसभाएं आरंभ करेंगे। नीतीश के अलावा एनडीए गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनसभाओं को संबोधित करते बिहार आएंगे। बिहार में दोनों सत्ताधारी दल कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं और इसकी घोषणा भी एनडीए द्वारा जल्द की जाएगी।

    Bihar CM nitish kumar election campaign with virtual rally,

    मोदी और नीतीश दोनों अपने दलों जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी की ओर से प्रचार करेंगे। प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए दोनों की कम से कम 12 जनसभाएं होंगी। वहीं, इनकी साझा जनसभा का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा का कहना है कि, मोदी और नीतीश के लिए बिहार के दोनों प्रमुख दल भाजपा और जदयू कार्यक्रम तय कर रहे हैं। संजय कुमार ने यह भी बताया कि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हर चरण में कम से कम चार-चार जनसभाएं करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+