बिहार में हुई हिंसा पर सामने आई सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, बोले- 'सब प्लान्ड है, 2 लोग इधर-उधर कर रहे'
बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब जान बुझकर किया गया है। 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।

Bihar Violence News: बिहार में सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा पर सियायत गरमाई हुई है और विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोला रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब (दंगा) जानबुझकर किया गया है।
बिहार में हुए हिंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कहा कि सबस अच्छे से कंट्रोल हुआ। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लगे हुए हैं और हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जानते है यह सब (दंगा)जानबुझकर किया गया है। इस दौरान नीतीश कुमार ने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज करते हुए कहा कि एक जगह जिनकों जाना था, जानबुझकर वहां करवाया है।
दूसरी जगह बिहार शरीफ है। बिहार शरीफ नामकरण किसने किया है, उसको हमने किया बिहार शरीफ। कहा कि उस बिहार शरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। जांच चल रही है।
2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं। नालंदा जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा तो हमारी जगह है। हम यहीं से सबसे बात कर लेते हैं।
कहा कि आप देखिए, अब तो सब नॉर्मल ही हो गया है। कुछ खास नहीं है अब, उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि हम तो जाते ही रहते हैं। वहीं, बिहार शरीफ और सासाराम में हुई हिंसा पर राजद नेता राबड़ी देवी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो। सरकार जांच कराएगी जिसमें सच सामने आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी पूरे देश में दंगे करवाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications