बीजेपी के साथ जाने के बजाय मौत को तरजीह दूंगा- बिहार सीएम नीतीश कुमार का ऐलान
जेडीयू के कई नेता भाजपा के संपर्क में होने के उपेंद्र कुशवाहा के दावे के बीच बिहार सीएम ने ऐलान किया है कि वो भाजपा के साथ भविष्य में कभी नहीं जाएंगे। भाजपा के साथ जाने के बजाव मर जाना पसंद करूंगा।

महात्मा गांधी की आज 30 जनवरी को 75 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। वहीं इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि युवाओं को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को नहीं भूलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो मरते दम तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने साफ कहा भाजपा के साथ जाने के बजाय वो मौत को तरजीह देंगे।
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा मैंने भाजपा छोड़ दी थी लेकिन वो लोग मेरे पीछे पड़ कर साथ आए। उन्होंने कहा 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन जो हुआ वो सबने देखा कि हमने उन्हें कितनी इज्जत दी। इसी बार को बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा मैं भाजपा के साथ जाने के बजाय मर जाना पसंद करूंगा। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा इस बार चुनाव होने दीजिए, सबको पता चल जाएगा कि कितनी किसी सीटें आती हैं।
याद रहे नीतीश कुमार की पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार बिहार सीएम पर निशाना साध रहे हें और उन्होंने दावा किया था कि जदयू के बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि कुश्वाहा ने साफ किया है कि वो जेडीयू छोड़कर नहीं जाएंगे। जबकि कुशवाहा की फोटो भाजपा नेताओं के साथ सामने आई थी जब वो अस्पताल में एडमिट थे।
नीतीश कुमार बोले अगर भाजपा लोगों को महात्मा गांधी की पुण्यतिथिको भुलाने या झगड़े भड़काने की कोशिश करते हैं तो यह अलग बात है। मैं उनके (बीजेपी) साथ जाने के बजाय मौत को तरजीह देता हूं। भाजपा ने तेजस्वी यादव के पिता पर भी मामले बनाए।












Click it and Unblock the Notifications