नीतीश कुमार बोले, कैबिनेट विस्तार में बिना वजह जेडीयू को घसीटा गया

पटना (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में बेवजह ही जेडीयू का नाम घसीटा गया। उन्हें कहा कि जेडीयू का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कोई बात ही नहीं हुई थी। एक दिन पहले ही मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ है।

नीतीश कुमार बोले, कैबिनेट विस्तार में बिना वजह जेडीयू को घसीटा गया

कैबिनेट में शामिल होने की कोई बात ही नहीं थी: नीतीश कुमार

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में बेवजह ही जेडीयू का नाम घसीटा गया। जेडीयू के मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात नहीं थी। बिना मुझसे पूछे इसको लेकर खबरें चलती रहीं। कुछ से कुछ बोलने का मौका मिल गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बाढ़ के हालात हैं। हम लोग इसको लेकर बैठक और चर्चा में व्यस्त थे।

Recommended Video

    Nitish Kumar ने Press Conference कर Media को लगाई फटकार । वनइंडिया हिंदी

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग लगातार काम में व्यस्त थे, बैठक कर रहे थे। केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार और इसमें शामिल होने को लेकर कोई बात ही नहीं थी, फिर भी बिना मेरी जानकारी के इसमें नाम घसीटा गया। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश न्याय के साथ विकास को बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार की जगह अगर हम से बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर चर्चा की जाती तो हम इसके बारे में जरूर कुछ बताते, लेकिन इस बारे में हमसे कुछ नहीं पूछा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+