बिहार की बोचहां सीट पर भाजपा की करारी हार को लेकर क्या बोले नीतीश कुमार

पटना, 17 अप्रैल: 4 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का शनिवार को परिणाम सामने आए। बीजेपी को सभी जगहों पर बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में बिहार की बोचहां विधानसभी सीट आरजेडी के खाते में चल गई, जिस पर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। बोचहां विधानसभा सीट पर आरजेडी के अमर पासवान ने भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36,653 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

Nitish Kumar on bypoll

Recommended Video

    Bihar bypoll: बोचहां में हुई BJP की हार, RJD ने नीतीश पर कसा तंज | वनइंडिया, हिंदी

    बोचहां विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी जदयू-भाजपा की हार पर छोटा सा बयान देते हुए नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि जनता मलिक है। दरअसल, जब मीडिया ने उसने हार पर सवाल पूछा तो उनको जवाब देने का कोई मूड नहीं था, जिस पर बस इतना सा कह कर निकल गए। लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बड़ी जीत दर्ज की, जिसमें अमर कुमार पासवान ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बेबी कुमारी के बड़े वोटों से अंतर से हरा दिया।

    RJD नेता तेजस्वी यादव का बयान

    वहीं जीत पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस प्रचंड जीत के लिए हम बोचहां की जनता को धन्यवाद देते हैं। ये जनता की और मुद्दे की जीत है। मौजूदा सरकार में बैठे लोगों को जनता की चिंता नहीं है। जनता ने राजद प्रत्याशी अमर पासवान को वोट देकर हमें प्यार और सरकार को डंडा मारने का काम किया है।

    आपको बता दें कि बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान की मृत्यु के बाद उपचुनाव कराए गए, जिन्होंने वीआईपी टिकट पर सीट जीती थी। उनके बेटे अमर पासवान के चुनाव लड़ने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी के साथ मतभेदों के बाद उन्होंने राजद में चुनाव लड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+