बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कैंसिल, बीमार पड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार सरकार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली थी और इस बैठक में कई अहम फैसले भी किए जाने वाले थे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। जिससे उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अचानक सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार पड़ गए। बीमारी का कारण सीजनली बुखार और जुकाम बताया जा रहा है। हालांकि जैसे ही मुख्यमंत्री के बीमार होने की खबर अधिकारियों तक पहुंची तुरंत डॉक्टरों को मामले की जानकारी दी गई। डॉक्टरों के द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। उनके बीमार पड़ जाने की खबर मिलते ही सभी कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया गया। तो आज होने वाली बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक को भी कैंसिल कर दिया गया है।

बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कैंसिल, बीमार पड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री को सोमवार की दोपहर से ही तबियत खराब होने का अंदेशा हो गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात से ही वो सीजनली बुखार और सर्दी-खांसी से परेशान थे। आपको बता दें कि आज बिहार सरकार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली थी और इस बैठक में कई अहम फैसले भी किए जाने वाले थे। मुख्यमंत्री के बीमार हो जाने की वजह से इन सभी कार्यक्रमों को तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है जब तक मुख्यमंत्री की सेहद में सुधार नहीं आता।

जानकारी के मुताबिक कल सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से रूबरू हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई तरह के सवाल-जवाब का सामना भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही अपने आवास पहुंचे वहां उनकी तबियत खराब हो गई। फिर डॉक्टरों को बुलाकर उनका चेकअप करवाया गया और उन्हें आराम करने की बात बताई गई। तबसे मुख्यमंत्री आराम कर रहे हैं और इसी वजह से आज का सारा प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है। तो कल के प्रोग्राम की भी कोई सूचना नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+