'जिस तरह उनको मारा गया, दुख होता है...', अतीक-अशरफ हत्याकांड पर CM नीतीश और तेजस्वी क्या बोले?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "पुलिस को उनकी (अतीक-अशरफ) सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए था। यह दुख की बात है कि उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय काफी नजदीक से गोली मारी गई।"

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा में हुई हत्या को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सीएम नीतीश और डिप्टी तेजस्वी यादव ने इसे कानून व्यवस्था की विफलता बताया है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अपराधियों को मारना कभी भी समाधान नहीं है और जिस तरह से उन्हें मारा गया, उस से देखकर दुख हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा, "अपराध खत्म करने का मतलब अपराधियों को मारना नहीं है। अदालत न्याय देने के लिए है।"
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ''पुलिस को देखना चाहिए था जो जेल में हैं और उसे इलाज या अन्य चीज के लिए बाहर ले जा रहे थे और उसके साथ ऐसा रास्ते में हो जाए तो ये दुखद है। इसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। जो भी जेल में जाएगा तो क्या उसे मार देना चाहिए? यह फैसला तो कोर्ट करती है न?।''
तेजस्वी यादव ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि गैंगस्टर और उसके भाई की हत्या देखकर ऐसा लगता है कि पूरी प्लानिंग की गई है।
तेजस्वी यादव ने कहा, ''यहां तक कि एक प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) के हत्यारों को भी अदालती मुकदमे के तहत रखा गया था। यूपी में जो हुआ वह अतीक अहमद की शवयात्रा नहीं थी, बल्कि कानून का गला घोंटा गया था।" तेजस्वी यादव ने कहा, "यह झूठे और सस्ते प्रचार के लिए किया गया है। घटना स्क्रिप्टेड है।''
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की 15 अप्रैल की रात 10 बजकर 35 मिनट पर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अतीक और अशरफ उस वक्त पुलिस सुरक्षा में मेडिकल के लिए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications